मनोरंजन

नहीं थम रहा विवाद, Urfi Javed के वकील ने बीजेपी लीडर चित्रा वाघ के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

Uorfi Javed:  सोशल मीडिया उर्फी जावेद किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. आए दिन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) का नाम किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा का विषय बनता रहता है. हाल ही में देखा गया है कि बीजेपी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ (Chitra Wagh) ने उर्फी जावेद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर चित्रा पर पलटवार किया. ऐसे में अब खबर आ रही है कि उर्फी जावेद के वकील ने चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

नहीं थम रहा उर्फी-चित्रा विवाद

उर्फी जावेद और चित्रा किशोर वाघ के बीच छिड़ा विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है. ई टाइम्स की खबर के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि अब उर्फी जावेद के वकील ने भाजपा लीडर चित्रा वाघ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उर्फी के वकील नितिन सतपुते ने बताया है- मैंने भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता चित्रा किशोर वाघ के खिलाफ धमकी और आपराधिक धमकी को लेकर आईपीसी की धारा 153 (ए) (बी) 504, 506, और 506 (आई आई) के तहत शिकायत दर्ज कराई है.

पब्लिक डोमेन पर एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद को नुकसान पहुंचाने के साथ सीआर पी.सी की धारा 149 और 107 के तहत सतर्कता के तौर पर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है. मैंने महिला आयोग को एक शिकायत मेल की है. इसके अलावा मैं महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से मुलाकात भी करुंगा. इतना ही नहीं आगे की कार्रवाई के लिए लिखित में शिकायत भी दूंगा.

ये भी पढ़ें-Tunisha Sharma Death Case: शीजान खान को कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

क्या है पूरा मामला

दरअसल भाजपा लीडर चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद (Uorfi Javed) पर सड़क पर न्यूडिटी फैलाने का आरोप लगाते हुए  पुलिस कमिशनर से शिकायत दर्ज की.इसके बाद उर्फी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर वाघ पर पलटवार किया और लिखा कि-  मुझे मालूम है कि राजनीतिक लोगों के खिलाफ बोलना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन ये लोग मुझे आत्मघाती बनने पर मजबूर कर रहे हैं. या तो मैं खुद को मार दूंगी या फिर अपनी बोलने को लेकर इन लोगों के जरिए मारी जाऊं, लेकिन मैंने ये सब शुरू नहीं किया है. हालांकि उसके बाद भी चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने उर्फी को जमकर खरी खोटी सुनाई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

1 hour ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

2 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

2 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

3 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

3 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

3 hours ago