देश

Parliament Budget Session: संसद में गूंजा मणिपुर और नफरत का मुद्दा, खड़गे के तीखे तेवरों से बढ़ी राज्यसभा में तपिश

Parliament Budget Session: संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान आज पीएम मोदी विपक्ष के सवालों का जवाब देने वाले थे, लेकिन भारी हंगामे के चलते लोकसभा स्पीकर ने कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया.

लोकसभा की कार्यवाही के शुरू होते ही विपक्ष हंगामा करने लगा. थोड़ी देर बाद ही विपक्षी सांसद वेल में आ गए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लगातार सदन की कार्यवाही जारी रखने की कोशिश करते दिखे. वे लगातार सदन से अपील करते रहे लेकिन विपक्षी सांसदों का वेल में आकर हंगामा जारी रहा. जिसके बाद स्पीकर ने कड़ा कदम उठाते हुए सदन की कार्यवाही को 5 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

बता दें कि, पीएम मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने वाले थे. वे शाम 5 बजे से लोकसभा में अपना भाषण रखते, उससे पहले ही लोकसभा में हंगामा हो गया.

राज्यसभा में भी जारी है हंगामा

उधर राज्यसभा में भी शून्यकाल की कार्यवाही चल रही है. जिसमें विपक्ष भारी हंगामा कर रहा है.

राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने बीजेपी पर पोलराइजेशन का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके एक मुख्यमंत्री के अंदर सिर्फ एक वर्ग के खिलाफ नफरत ही भरी हुई है. वे जहां जाते हैं नफरत की बात करते हैं.

ये भी पढ़ें- कोलकाता में तुर्की विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दी थी इंजन में आग लगने की सूचना

वास्कोडीगामा का आया जिक्र

वास्कोडीगामा का जिक्र करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर पहुंचने में 2 साल लग गए. वहीं बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री कोई जवाब नहीं देते, तब भी इनके मंत्री केवल उनका ही गुणगान करते रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

13 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

23 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago