Bharat Express DD Free Dish

कोलकाता में तुर्की विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दी थी इंजन में आग लगने की सूचना

Turkish Plane Emergency Landing: बुधवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्की के विमान 727 की कोलकाता में इमरजैंसी लैंडिग कराई गई है. कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते ही विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Turkish Plane Emergency Landing

Turkish Plane Emergency Landing: बुधवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्की के विमान 727 की कोलकाता में इमरजैंसी लैंडिग कराई गई है. कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते ही विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मिल रही सूचना के मुताबिक विमान के पायलट ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इंजन में आग की जानकारी दी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की का यह विमान 727 नेपाल के काठमांडू से तुर्की के इस्तांबुल के लिए उड़ान भरा था. तभी पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका हुई. उसने तुरंत इसकी सूचना कोलकाता ATC को दी. कोलकाता एटीसी ने आनन-फानन में विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराकर उसमें सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

कुल 236 यात्री थे सवार

अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है कि विमान में उस समय कुल 236 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इस समय विमान कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में रखा गया है. जहां उसके इंजन की जांच की जा रही है.

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इंजन में आग वाकई में लगी थी या फिर ये किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ. जबतक विमान की जांच नहीं हो जाती उसे उड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

कल मुंबई में दो विमान टकराए

बता दें कि, मंगलवार की देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्री विमान आपस में टकरा गए. घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे, हालांकि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- “पापा सॉरी, अभी पढ़ लो…”, मौत से पहले शीशे पर लिखा ‘True Life Story’, डायरी खोलेगी तीन बहनों की खुदकुशी का राज

यह टक्कर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 और इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 के बीच हुई. एयर इंडिया का विमान कोयंबटूर के लिए उड़ान भरने से पहले पुशबैक प्रक्रिया में था, जबकि इंडिगो का विमान हैदराबाद से मुंबई पहुंचने के बाद टैक्सी कर रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read