देश

Cash For Query: “दर्शन हीरानंदानी को संसद की लॉगिन ID-Password दिया, लेकिन सवाल…”, महुआ ने किया बड़ा खुलासा

संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोपों से घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने संसद की लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्शन हीरानंदानी को दिया था. जिससे वे उनकी तरफ से सवाल कर सकें.

दर्शन हीरानंदानी को दिया आईडी-पासवर्ड

टीएमसी सांसद ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि दर्शन हीरानंदानी के दफ्तर के किसी शख्स ने इस सवालों को टाइप किया था. इन सवालों को मैंने लोकसभा की वेबसाइट पर दिया था. उन्होंने आगे कहा कि ” इन सवालों को संसद में पूछने के बाद वे मुझे सूचित करते थे, और मैं इन सवालों को एक बार पढ़ लेती थी, क्योंकि मैं हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र में बिजी रहती हूं. सवालों के टाइप होने के बाद मेरे मोबाइल फोन पर एक OTP आता था, जिसे मैं उन्हें इस वन टाइम पासवर्ड को सेंड कर देती थी. इसके बाद सवाल सबमिट हो जाता था. महुआ ने ये भी कहा कि ये कहना गलत है कि दर्शन हीरानंदानी मेरी आईडी को लॉगिन करता था और खुद से सवाल टाइप करता था. ”

यह भी पढ़ें- UNGA में इजरायल का भारत ने किया समर्थन, वोटिंग से खुद को रखा दूर, चर्चा के दौरान हमास पर करारा प्रहार

बता दें कि महुआ मोइत्रा का ये बयान दर्शन हीरानंदानी की तरफ से लगाए गए उन आरोपों के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि महुआ उन्हें लोकसभा की आईडी देती थी, जिससे वो महुआ की तरफ से सवाल पूछ सकें.

राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया जा रहा- मोइत्रा

महुआ ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि दुबे के सारे आरोप जब औंधे मुंह गिर गए तो अब राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया जा रहा है. निशिकांत दुबे मीडिया से बोल रहे हैं कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है.

निशिकांत दुबे ने लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के एवज में उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से महंगे गिफ्ट, विदेश यात्रा का खर्च लिया था. जिसको लेकर उन्होंने इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

15 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago