मनोरंजन

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने बताई सुशांत से ब्रेकअप की कहानी, बोलीं- मूव ऑन करना…

Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस 17 में छाई हुई हैं. शो में एक्ट्रेस अब तक कई बार लड़ते- झगड़े नजर आ चुकी हैं, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में वो इमोशन नजर आईं. हाल ही में उन्होंने ने बिग बॉस हाउस में नाविद सुले के साथ जिंदगी के सबसे डार्क फेज का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद उन्हें किन हालातों से गुजरना पड़ा था. शो में अंकिता ने नाविद के सामने अपने पेनफुल ब्रेकअप का जिक्र किया.

सुशांत को किया याद

एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे इससे निकलने में वक्त लगा. मुझे इस तकलीफ से बाहर आने में ढाई साल लग गए और जब मैं नॉर्मल हो गई, तब विक्की ने मेरी जिंदगी में एंट्री की. वो बस मेरे दोस्त थे, इसके अलावा मैंने उन्हें किसी और नजर से नहीं देखा. मैं विक्की से मेरे एक्स के बारे में बात करती थी और कहती कि मुझे लगता था मेरा एक्स मेरे पास वापस आ जाएगा, और मुझे इंतजार करना चाहिए.” अंकिता ने ये भी बताया कि ये बहुत लंबा रिश्ता था और इसे मूव ऑन करना उनके लिए बेहद मुश्किल था.

ब्रेकअप से टूट गई थीं अंकिता

अंकिता ने बाद में ये भी कहा कि उनके लिए ये बेहद टफ इसलिए था क्योंकि सुशांत मूव ऑन कर चुके थे लेकिन वो नहीं कर पाई थीं. वो जिन्दगी में आगे बढ़ने की बहुत कोशिश कर चुकी थीं लेकिन वो अपने आपको किसी और को डेट करते हुए इमेजिन ही नहीं कर पाती थीं. उन्हें याद नहीं कि ऐसा क्यों हुआ था लेकिन उनके लिए ये सब बेहद पेनफुल और शॉकिंग था.

विक्की जैन से शादी करने का लिया फैसला

अंकिता बोलीं कि इस दौरान एक अच्छी बात ये थी कि उन्होंने प्यार पर भरोसा करना बंद नहीं किया था. जब वो मूव ऑन कर गईं तो विक्की जैन उनकी जिंदगी में आ गए. अंकिता ने ये भी बताया कि वो विक्की को बहुत अच्छा दोस्त मानती थीं और उन्हें कभी डेट करने के बारे में नहीं सोचा था. वो हमेशा उनसे कहती थीं कि उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड उनके पास वापस लौटेगा और वो इसका इंतजार करेंगी. बता दें कि अंकिता ने 2021 में विक्की से शादी कर ली थी. वहीं, जून 2020 में सुशांत का निधन हो गया था.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago