सपा सांसद डिंपल यादव
Parliament Winter Session: संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान एक बार फिर मंगलवार को बाकी बचे हुए 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. सांसदों के निलंबन के बाद सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि “आज लगभग 40 से ज्यादा सांसद निलंबित हुए हैं. कल भी लोकसभा और राज्यसभा में मिलाकर 80 से ज्यादा सांसद निलंबित हुए. यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. जो वातावरण हम देख रहे हैं, जहां हम संसद में अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं वह सरकार की पूरी विफलता को दर्शाता है.”
वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सांसदों के निलंबन को लेकर कहा कि संसद को अब पूरी तरह से अवैध कर दिया गया है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि संसद में सबसे कठोर कानूनों को पारित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है.
बता दें कि आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा था. जिसके बाद उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सभी 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- INDIA Alliance: बैठक से पहले नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग, शिवसेना ने पूछा- रथ का सारथी कौन
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब राज्यसभा और लोकसभा के दोनों सदनों से इतनी ज्यादा संख्या में सांसदों का निलंबन किया गया हो. वहीं कल विपक्षी दल के सांसद संसद में सुरक्षा की चूक मामले में प्रदर्शन कर रहा थे. ऐसे में लोकसभा से पूरे शीतकालीन सत्र से 33 सांसदों को निलंबित कर दिया गया. इसके बाद ही राज्यसभा से कुल 45 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. ऐसे में अब तक कुल 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach: “विपक्ष ने 2024 में भी हारने का मन बना लिया है”, BJP संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का करारा हमला
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…