बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी (फोटो फाइल)
Ram Mandir Inaguration: अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. इसके लिए मेहमानों की लिस्ट भी बनना तैयार हो गई है. इस बीच राम मंदिर के लिए आंदोलन करने वाले बीजेपी के दिग्गज और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को 22 जनवरी 2024 के दिन राम मंदिर उद्घाटन समारोह में आने का न्योता दिया गया है. हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दोनों दिग्गज नेताओं को समारोह में न शामिल होने अपील की थी. हालांकि इसके पीछे उन्होंने दोनों नेताओं के स्वास्थय का हवाला दिया था.
वहीं अब विश्व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया है कि 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी और आदरणीय डॉ मुरली मनोहर जोशी जी को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान राम मंदिर आंदोलन की बात हुई. दोनों नेता समारोह में पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे.
बता दें कि इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के राम मंदिर उद्घाटन समारोह में पहुंचने की अपील की थी. उन्होंने उनके स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों के चलते से यह अपील की थी. चंपत राय ने कहा था कि- दोनों परिवार के बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से मिलने और उन्हें समारोह में आमंत्रित करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है.
बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन की सभी तैयारियों 15 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी. वहीं इसके बाद 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा शुरू हो जाएगी. जो 22 जनवरी तक चलेगी.
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…