देश

संसद का कैसा सत्र चाहती हैं 0 सांसद वाली मायावती? X पोस्ट में बताया पार्टी का पक्ष

Parliament Winter Session: साल 2025 का अखिरी संसद सत्र यानी शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. सरकार के साथ विपक्ष ने भी पूरी कमर कस ली है. विपक्ष जहां सरकार को घेरने की कोशिश में लगा है वहीं सरकार अपने कुछ खाल बिलों को पास कराने की जुगत में लगी हुई है. कुल मिलाकर सभी दल अपने-अपने विषयों को लेकर सदन के मैदान में पहुंच रहे हैं. वहीं जिन दलों के पास लोकसभा में एक भी सदस्य नहीं है वो भी बाहर से माहौल बनाने की कोशिश में लगे हैं. इसमें से एक है उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावति जिन्होंने X पोस्ट कर अपनी पार्टी का पक्ष रखा है.

वर्तमान यानी 18वीं लोकसभा (2024 चुनावों के बाद) में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के 0 सांसद हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों में बीएसपी को उत्तर प्रदेश सहित कहीं भी कोई सीट नहीं मिली, जबकि पहले उनके पास 10 सांसद थे. वहीं पार्टी के पास दिल्ली में नुमाइंदगी करने के लिए राज्यसभा में महज एक सांसद है जिनका नाम रामजी गौतम है और इनका कार्यकाल अगले साल नवंबर तक है.

मायावती कैसा संसद सत्र चाहती है? (Mayawati On Parliament Winter Session)

आज से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में हर सत्र की तरह इस बार भी काफी हंगामेदार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने संसद सत्र को लेकर सोमवार को एक X पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि संसद का सत्र कैसा होना चाहिए और किन विषयों को प्रमुखता से रखा जाना जरूरी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-

हमारी पार्टी चाहती है कि संसद के दोनों सत्र सुव्यवस्थित व शान्तिपूर्ण तरीक़े से संचालित हों, ताकि देश व जनहित के ज़रूरी और अहम मुद्दों में भी ख़ासकर राजधानी दिल्ली आदि में वायु प्रदूषण के कारण आ रही भारी परेशानी तथा वोटर लिस्ट के सघन रिवीज़न अर्थात् एस.आई.आर. को लेकर व्यावहारिक तौर पर हो रही परेशानियों एवं आपत्तियों व इस कार्य के मुख्य कर्ताधर्ता बीएलओ की दिक्कतों तथा उनके द्वारा की जा रही ख़ुदकुशी आदि की दुखद घटनाओं पर सही से चर्चा हो सके और इनका उचित समाधान निकलने की दिशा में सार्थक प्रयास हो सके.

इतना ही नहीं अपने पोस्ट में मायावती ने आगे कहा कि केवल आरोप-प्रत्यारोप लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि व्यापक देश व जनहित साधने हेतु संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिये सत्ता और विपक्ष दोनों को राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर पूरी तरह से संवेदनशील एवं गंभीर होने की ज़रूरत है. उन्होंने सभी दलों खासकर विपक्ष से यही आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र पहले रोज क्यों पेश हुआ स्थगन प्रस्ताव? जानें कांग्रेस सांसद के तर्क

शीतकालीन सत्र का शेड्यूल (Parliament Winter Session Schedule)

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलना है. इसमें कुल 15 बैठकों का आयोजन किया जाएगा. माना जा रहा है इसमें सरकार कुल 10 बिल पेश कर सकती है और उसे पास भी करा सकती है. हालांकि, राज्यसभा में देरी के कारण कुछ बिल अगले सत्र के लिए भी अटक सकते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

4 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

58 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago