देश

Bihar Politics: चिराग पासवान पर हमलावर हुए चाचा पशुपति पारस, नीतीश कुमार को बताया ‘बीमारू मुख्यमंत्री’

Bihar Politics: बक्सर के कोरान सराय में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला. उनके साथ पूर्व सांसद प्रिंस राज भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने लोजपा (रामविलास) की आलोचना करते हुए नीतीश कुमार को ‘बीमारू मुख्यमंत्री’ करार दिया.

औरंगाबाद की घटना पर चिराग पासवान को घेरा

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पारस ने कहा कि 14 मार्च को औरंगाबाद में एक दर्दनाक घटना हुई. कुछ बच्चियां होली खेल रही थीं, तभी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के बेटे सनी सिंह ने अपमानजनक टिप्पणी की. उसने कथित तौर पर कहा, ‘दुसाध-चमार कहीं होली खेलता है?’ इसके बाद वह घर में चला गया और अपनी गाड़ी निकालकर कोमल पासवान नाम की बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक अन्य बच्ची का पैर और एक का हाथ टूट गया.

पारस ने आरोप लगाया कि यह घटना बेहद निंदनीय है, लेकिन चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बेटे को बचाने की कोशिश की और इसे महज एक सड़क दुर्घटना करार दिया. उन्होंने कहा कि चिराग, जो खुद को दलितों का नेता बताते हैं, इस घटना पर चुप क्यों हैं? उन्होंने आगे आरोप लगाया कि चिराग ने लोकसभा चुनाव में दलितों का वोट लेकर उन्हें धोखा दिया, जिससे अब लोग उन पर भरोसा खो रहे हैं.

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर निशाना

पशुपति पारस ने बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में पत्रकार रंजीत पासवान की हत्या कर दी गई, जबकि सहरसा में शिक्षक राजकुमार पासवान की हत्या हुई. उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार पासवान समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी की हत्या के बावजूद राज्य सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है.

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री खुद बीमार हैं. वह मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को रोकने में नाकाम हो रही है और राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

2025 के विधानसभा चुनाव पर बयान

बिहार की जनता से अपील करते हुए पारस ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट नेताओं को सबक सिखाना चाहिए. उन्होंने नीतीश कुमार को ‘जातिवाद में डूबा’ हुआ नेता बताया और कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार को कोई विकास नहीं मिला है. उन्होंने जनता से नई सोच और नए नेतृत्व को मौका देने की अपील की.

जब उनसे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं और संगठन को मजबूत कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को वह अपने अगले राजनीतिक कदम की घोषणा करेंगे.


ये भी पढ़ें- Bihar: नई शुरुआत के लिए कांग्रेस तैयार! अध्यक्ष और प्रभारी के बदलने के बाद… राहुल करेंगे बड़ी बैठक


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago