देश

‘बीजेपी अंग्रेजों से भी बदतर…’, तस्वीरें हटाने का आरोप लगाते हुए बोले केजरीवाल- अंग्रेजों ने भी भगत सिंह को जेल से चिट्ठी लिखने दी थी

आज शहीदी दिवस के अवसर पर देशभर में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी जा रही है. इस मौके पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक विशेष कार्यक्रम “शहीदों के नाम एक शाम” आयोजित किया. इस कार्यक्रम में AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल हुए.

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कुर्बानी को याद करते हुए कहा, “हम यहां अपने आदर्श शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए हैं. जिन सपनों के लिए उन्होंने संघर्ष किया, आज वही सपने विपरीत दिशा में जाते दिख रहे हैं.”

“जेल में चिट्ठी लिखने पर मिला नोटिस”

केजरीवाल ने अपने जेल के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “जब मैं जेल में था, तब मैंने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) को एक पत्र लिखा था, जिसमें 15 अगस्त पर झंडा फहराने की अनुमति देने की अपील की थी. लेकिन यह चिट्ठी उन तक पहुंचने ही नहीं दी गई. इसके उलट, मुझे इस चिट्ठी के लिए ‘शो-कॉज नोटिस’ जारी कर दिया गया.”
उन्होंने भगत सिंह की जेल यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, “अंग्रेजों के शासन में भी भगत सिंह को चिट्ठी लिखने की इजाजत थी, लेकिन आज हालात उससे भी खराब हो चुके हैं.”

“भगत सिंह और बाबा साहेब की तस्वीरें हटा दी गईं”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नई सरकार बनते ही सबसे पहला काम यह किया गया कि “शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें हटा दी गईं और उनकी जगह अपने नेताओं की तस्वीरें लगा दी गईं.” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे साफ पता चलता है कि “कांग्रेस और बीजेपी की आपस में मिलीभगत है.”

“ना महिलाओं के खाते में पैसे आए, ना फ्री सिलेंडर”

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि दिल्ली में कोई भी सेवा बंद नहीं होगी, लेकिन 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये नहीं आए. बस में पिंक टिकट के लिए महिलाओं को ऐप इंस्टॉल करने को कहा गया, जबकि पहले यह सुविधा बिना शर्त मिलती थी. होली पर मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा भी झूठी निकली.”

मंच पर AAP के कई वरिष्ठ नेता मौजूद

इस कार्यक्रम में AAP के वरिष्ठ नेता आतिशी, गोपाल राय, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे. इस मौके पर गोपाल राय ने कहा, “AAP अब केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगी. हम गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे.”

राघव चड्ढा ने भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “लिख रहा हूँ अंजाम, कल इसका आगाज़ आयेगा… मेरे लहू का हर एक कतरा, इंकलाब लायेगा…” उन्होंने कहा, “हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि दे.” शहीदी दिवस के इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने और देश के लिए उनके बलिदान को याद रखने की प्रतिज्ञा की.

  • भारत एक्सप्रेस
Aarika Singh

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

3 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

15 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

33 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

33 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

34 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

34 minutes ago