हम लोग कलेक्टर सर के पास गए थे. सर ने हमको डीईओ साहब के पास भेजा कि हमलोग दो दिन में टीचर्स की व्यवस्था करते हैं, लेकिन डीईओ सर ने हमसे… इतना कहते हुए स्कूली बच्ची फफकते हुए रोने लगती है और मीडिया के सामने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करती है. 12 क्लास की छात्रा आरती साहू और उनकी कक्षा के सभी बच्चों की एक छोटी सी मांग है, इन्हें स्कूल में पढ़ाने के लिए शिक्षक चाहिए. लेकिन दो साल में मामला लटका हुआ है. पूरा मामला छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले का है. चारों तरफ से निराशा मिलने के बाद बच्चों ने मीडिया का सहारा लिया और अपना दर्द सुनाया.
छात्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वे लोग कलेक्टर सर के पास गए थे, जहां से उन लोगों को यह कहते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अभय जायसवाल के पास भेजा गया कि दो दिन में टीचर की व्यवस्था कर दी जाएगी. लेकिन आरोप है कि डीईओ ने उन लोगों के साथ बदतमीजी से बातचीत की और कहा कि बहस मत करो, चले जाओ यहां से. यह बोलते हुए बच्ची रोने लगती है.
फिर छात्रा आगे बताती है कि डीईओ सर ने कहा कि एप्लीकेशन में लिखे हो, ये सब कौन सिखाया है तुम लोगों को लिखने के लिए. जिंदगी भर जेल में रहोगे, तब समझ आएगा.
बच्ची ने आगे बताया कि स्कूल में दो साल से एक भी टीचर नहीं है. हमलोग टीचर्स की मांग करने गए थे, बीते वर्ष ही 11वीं और 12वीं की पढ़ाई होनी शुरू हुई है. हमलोग जैसे-तैसे करके 11वीं पास कर ली, लेकिन बारहवीं में बोर्ड का एग्जाम होगा. हम लोग कैसे फाइट करेंगे.
बच्ची ने बताया कि वे सभी गवर्मेंट हायर सेकेंड्री स्कूल से हैं. स्कूल में मात्र चार शिक्षक हैं, वो भी कक्षा नौवीं और दसवीं को पढ़ाने के लिए हैं. ग्यारहवीं और बारहवीं के लिए एक भी शिक्षक नहीं है. उसने आगे बताया कि स्कूल में 160 बच्चे हैं.
छत्तीसगढ़ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वीडियो के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री को टैग करते हुए इस पर ध्यान देने के लिए कहा है.
ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024: BJP से अलग होकर इस पार्टी के साथ चुनावी मैदान में उतरी जजपा, घोषित किए उम्मीदवार
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…