देश

Kolkata: भ्रष्टाचार के आरोपी संदीप घोष ने हाईकोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, जानें क्या मांग रखी

Sandip Ghosh News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में भ्र्ष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 6 सितंबर को सुनवाई करेगा. संदीप घोष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि कोलकाता हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले को सीबीआई को सौपने से पहले उनका पक्ष को नहीं सुना था.

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट ने बिना उनका पक्ष सुने मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था, साथ ही संदीप घोष ने हॉस्पिटल में हुए रेप की घटना को लेकर हाई कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी को हटाने की मांग की है. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच सुनवाई करेगी.

पिछले माह सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

कोलकाता हाईकोर्ट ने 23 अगस्त को आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए गठित एसआईटी से केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था. सीबीआई ने हाल ही में संदीप घोष सहित तीन अन्य लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है.

रेप-मर्डर की घटना के बाद दिया था इस्तीफा

बता दें कि संदीप घोष ने फरवरी 2021 से सितंबर 2023 तक आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में कार्य किया. उन पर गंभीर आरोप लगे है. उन्हें अक्टूबर 2023 में आरजी कर से स्थानांतरित कर दिया गया था. लेकिन अज्ञात कारणों से एक महीने के भीतर ही उन्हें फिर से उसी पद पर बहाल कर दिया गया. संदीप घोष हॉस्पिटल में तब तक कार्यरत रहे, जब तक कि महिला ट्रेनी डॉक्टर की मौत का मामला सामने नहीं आया.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

60 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

1 hour ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

2 hours ago