देश

पटना हाई कोर्ट का कड़ा रुख, 283 दारोगा अभ्यर्थियों की उम्मीदें खत्म, बहाली विवाद पर लगा पूर्ण विराम

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने दारोगा बहाली मामले में अहम फैसला सुनाते हुए 283 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से इनकार कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और न्यायाधीश हरीश कुमार की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया.

खंडपीठ ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर याचिकाकर्ताओं को समानता का लाभ नहीं दिया जा सकता. अदालत ने माना कि वर्ष 2004 की दारोगा बहाली प्रक्रिया (विज्ञापन संख्या 704/2004) से जुड़ा विवाद लंबे समय से विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन रहा है और यह चयन प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है. ऐसे में अब दोबारा नियुक्ति का निर्देश देना कानूनन उचित नहीं होगा.

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का दिया हवाला

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि 133 अभ्यर्थियों को दी गई नियुक्ति विशेष परिस्थितियों में संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत दी गई थी. शीर्ष अदालत ने स्वयं स्पष्ट किया था कि यह आदेश केवल उस विशेष परिस्थिति तक सीमित रहेगा और इसे नजीर के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

वर्तमान याचिकाकर्ता मूल चयन प्रक्रिया में थे असफल

खंडपीठ ने यह भी कहा कि वर्तमान याचिकाकर्ता मूल चयन प्रक्रिया में असफल अभ्यर्थी थे और वे केवल इस आधार पर नियुक्ति की मांग कर रहे थे कि उनके अंक उन 133 नियुक्त अभ्यर्थियों से अधिक हैं. अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि जहां नियुक्ति विशेष न्यायिक आदेश के तहत हुई हो, वहां समानता का अधिकार लागू नहीं होता.

ये भी पढ़ें- मालेगांव से मलेशिया तक फैला धर्मांतरण का जाल? नासिक TCS केस मामले में SIT ने कोर्ट में खोली निदा खान के खतरनाक कनेक्शन की पोल

इसी के साथ पटना हाई कोर्ट ने 20 अगस्त 2025 को पारित एकलपीठ के आदेश को रद्द कर सभी याचिकाएं खारिज कर दीं और लंबे समय से चल रहे इस बहाली विवाद पर पूर्ण विराम लगा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago