‘न्याय प्रक्रिया सहज-सुलभ हो, सभी वर्गों के लिए व्यवस्था एक समान’: पटना में बोले CJI सूर्यकांत; विक्टिम राइट सेंटर शुरू
CJI Surya Kant Patna legal services address: सीजेआई सूर्यकांत ने पटना में विक्टिम राइट सेंटर और ट्रांसजेंडर हेल्पलाइन का उद्घाटन किया. कहा- न्याय व्यवस्था सभी वर्गों और गरीबों के लिए सहज व सुलभ होनी चाहिए.
‘चंदा मामा दूर के…’ NCERT की किताब में गुड़ की जगह छपा अश्लील शब्द, पटना हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Objectionable Word In NCERT Book: NCERT की हिंदी पाठ्यपुस्तिका 'सारंगी भाग-1' में प्रकाशित इस कविता की दूसरी पंक्ति को लेकर पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. दायर याचिका में दावा किया गया है कि कविता की दूसरी पंक्ति में अश्लील शब्द का प्रयोग किया गया है. इस गलती के चलते कविता का मूल अर्थ बदल गया है.
डीजे और लाउडस्पीकर के शोर से हैं परेशान? अब ऐसे करें शिकायत, पटना हाईकोर्ट ने दिया चेतावनी
पटना हाई कोर्ट ने लाउडस्पीकर और DJ के तेज शोर को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार को अहम निर्देश दिए हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक तेज आवाज के संपर्क में रहने से सुनने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ सकता है.
Bhojpur Police Action Case में स्वत: संज्ञान और सीबीआई जांच की मांग, भरत भूषण तिवारी की मौत पर विवाद गहराया
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में पटना हाई कोर्ट से स्वतः संज्ञान और CBI जांच की मांग की गई है. अभ्यावेदन में डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के संरक्षण का भी अनुरोध किया गया है.
सांसद पप्पू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत: ‘Z’ सुरक्षा वाली अर्जी पर पटना हाई कोर्ट में होगी जल्द सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को सुरक्षा कवर बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए पटना हाई कोर्ट जाने की अनुमति दे दी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान का खतरा बताते हुए सांसद ने अपनी सुरक्षा 'Y' से बढ़ाकर 'Z' श्रेणी करने की मांग की है.
पटना हाई कोर्ट का कड़ा रुख, 283 दारोगा अभ्यर्थियों की उम्मीदें खत्म, बहाली विवाद पर लगा पूर्ण विराम
Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने दारोगा बहाली मामले में अहम फैसला सुनाते हुए 283 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से इनकार कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू और न्यायाधीश हरीश कुमार की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया.
दहेज हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आरोपी की जमानत; कहा- ‘दहेज के कारण महिलाओं की मौत समाज पर काला धब्बा’
सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के आरोपी को जमानत देने वाले पटना हाई कोर्ट के आदेश को पलट दिया है. जस्टिस पारदीवाला की बेंच ने कहा कि दहेज की वजह से हजारों महिलाएं बेमौत मारी जा रही हैं, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है.
बिहार में सत्ता और विपक्ष दोनों पर उठे सवाल, स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को पटना हाई कोर्ट का नोटिस; जानिए क्या है पूरा मामला
पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा के 42 विधायकों को नोटिस जारी कर नामांकन शपथपत्र और चुनावी अनियमितताओं पर जवाब मांगा है. सूची में स्पीकर प्रेम कुमार समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं.
बिहार विधान परिषद से निष्कासित आरजेडी नेता रामबली सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को करेगा सुनवाई
बिहार विधान परिषद से निष्कासित आरजेडी नेता रामबली सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को सुनवाई करेगा. रामबली सिंह ने पटना हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उनके विधान परिषद सदस्यता रद्द करने के निर्णय को वैध ठहराया गया था.
PM मोदी के AI वीडियो पर एक्शन, पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस को वीडियो हटाने का दिया आदेश
Patna High Court AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो डालने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस को सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के आदेश दिये हैं. इस वीडियो को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर डाला था.





