देश

Khan Sir Controversy: ‘अब्दुल ने जहाज उड़ाया मतलब…’, खान सर के पढ़ाने के अंदाज पर क्यों मचा है बवाल? कांग्रेस नेता कर रहे हैं गिरफ्तारी की मांग

Khan Sir Controversy: बिहार की राजधानी पटना के मशहूर खान सर को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है. ये विवाद खान सर के एक पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद से हुआ है. इस वीडियो में खान सर दो नामों को लेकर एक शब्द के दो मतलब समझा रहे हैं. जैसे ही खान सर का ये वीडियो वायरल हुआ, तो कांग्रेस आगबबूला हो गई और खान सर को गिरफ्तार करने की मांग होने लगी.

वायरल हो रहे वीडियो में खान सर द्वंद समास पढ़ा रहे थे. खान सर वीडियो में ये कहते दिख रहे हैं कि शब्द ऐसे होते हैं जिनके दो अर्थ होते हैं. जैसे अगर आप कहे कि सुरश विमान उड़ा रहा है, तो इसका एक मतलब होता कि सुरेश रनवे से फ्लाइट को उड़ा रहे हैं और अगर आप कहे कि अब्दुल जहाज उड़ाया, मतलब उड़ाया. तो इसका दूसरा मतलब होता है. यानी अब्दुल ने जहाज को भड़काया. खान सर का मजाकिया अंदाज में दिया गया उनका यही उदाहरण विवाद की वजह बन गया है.

हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया था FIR

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान, छात्रों को भड़काने के आरोप में बिहार पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद खान सर विवादों में घिर गए थे. अब कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने लेखक अशोक कुमार पाण्डेय के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि, उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जो लोग बेहूद, बकवास को सुनकर हंस रहे हैं उन्हें सोचना चाहिए कि हम क्या कर रहे हैं. अशोक पांडेय के ट्वीट में वह वीडियो भी मेंशन किया गया है जिसको लेकर बवाल मचा है.

अपने मजाकिया अंदाज के लिए विख्यात हैं खान सर

खान सर अपने मजाकिया अंदाज से लोगों को पढ़ाने के लिए विख्यात हैं. ऐसा पहली बार नहीं है कि वो विवादों (Khan Sir Controversy) में हैं. खान सर के विवाद की शुरूआत इस साल के शुरूआत से ही हुई थी. जिसमें खान सर का एक वीडियो विवादों में आ गया था.

ये भी पढ़ें : Uttar Pradesh: चूहे की ‘हत्या’ के आरोप में युवक के खिलाफ FIR दर्ज, नाले में डुबोकर मारने का आरोप, पोस्टमार्टम भी हो चुका

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

7 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

18 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

27 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago