देश

Patna Metro Inauguration: पटना मेट्रो का उद्घाटन आज, नीतीश कुमार करेंगे आईएसबीटी से भूतनाथ तक ब्लू लाइन की शुरुआत

Patna Metro Inauguration: बिहार की राजधानी पटना को सोमवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. यह मेट्रो कॉरिडोर ISBT (पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) से भूतनाथ तक फैला हुआ है और इसे ब्लू लाइन कहा जा रहा है. इस लाइन के तीन प्रमुख स्टेशन हैं- आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ, जो यात्रियों को शहर के अहम हिस्सों से जोड़ेंगे.

अगस्त महीने में ट्रायल में हुई देरी के बाद आखिरकार अधिकारियों ने मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दे दी है. पटना मेट्रो कल, यानी 7 अक्टूबर से जनता के लिए दौड़ेगी.

इस ब्लू लाइन कॉरिडोर की लंबाई 4.3 किलोमीटर है और इसे बिहार सरकार के सहयोग से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने तैयार किया है. मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद शहर की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक की समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

कॉरिडोर-2 और इसकी सुविधाएं

पटना मेट्रो का कॉरिडोर-2 हिस्सा 14.5 किलोमीटर लंबा है और इसमें पांच एलिवेटेड तथा सात अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल हैं. यह कॉरिडोर पटना जंक्शन को आईएसबीटी से जोड़ता है. प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में तीन डिब्बे होंगे जो आईएसबीटी से भूतनाथ तक जाएगी और फिर डिपो लौटेगी. ट्रेन की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे है और मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी.

डिब्बों में 158 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जिसमें महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 12 आरक्षित सीटें हैं. खड़े होने की जगह 940 लोगों के लिए है. आधुनिक डिब्बों में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, एमर्जेंसी गेट और दो हिस्सों में बंटे स्लाइडिंग दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं. यात्रियों को स्टेशन पर मेट्रो कार्ड और टोकन मिलेंगे, जिनका किराया 15 रुपये से 30 रुपये तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बिहार की सांस्कृतिक छाप

पटना मेट्रो में बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया गया है. हर कोच में गोलघर, महावीर मंदिर और बुद्ध की आकृतियों जैसी झलकियाँ हैं, जिन्हें केसरिया रंग में रंगा गया है. यह न केवल एक यातायात सुविधा है, बल्कि पटना की सांस्कृतिक पहचान को भी उजागर करता है.

पटना देश का 24वां ऐसा शहर बन गया है, जहाँ मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है. अब शहरवासियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलने वाला है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

9 minutes ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

18 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

25 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

30 minutes ago

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…

44 minutes ago

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

1 hour ago