Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Teacher Recruitment

बिहार में शिक्षक बहाली (TRE-4) को लेकर छात्र संघ और सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है. छात्र नेता सौरभ कुमार ने 46 हजार पदों के प्रस्ताव को खारिज करते हुए 1.20 लाख पदों पर तुरंत नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है. 8 मई के लाठीचार्ज के विरोध में उन्होंने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए गर्दनीबाग में आमरण अनशन की चेतावनी दी है.

DSSSB की यह परीक्षा पहले मार्च 2026 में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होनी थी. उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए थे. लेकिन उम्र सीमा को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने परीक्षा पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला कर लिया है.

पटना में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एसटीईटी परीक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए. डाक बंगला चौराहा पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई.

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में 25,000 से अधिक नियुक्तियों की रद्दीकरण के बाद ईमानदार शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है. वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने कोर्ट से इस पर शीघ्र सुनवाई की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती को रद्द करने के कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को "पूरी तरह दूषित" करार दिया और सीबीआई जांच जारी रखने का आदेश दिया.