देश

Pawan Khera पर दो वोटर आईडी रखने का आरोप, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) पर दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आरोप लगा है. इस मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है.

चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने पवन खेड़ा (Pawan Khera) से जवाब मांगा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए. साथ ही, पवन खेड़ा को 8 सितंबर को कार्यालय बुलाया गया है.

भाजपा आईटी सेल प्रमुख का दावा

इससे पहले बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि खेड़ा के पास जंगपुरा और नई दिल्ली दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी नंबर) हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता ने कई बार मतदान किया है जो चुनावी कानून का उल्लंघन है.

पवन खेड़ा का पलटवार

इस आरोप पर पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने पलटवार करते हुए मतदाता पहचान पत्र में किसी गड़बड़ी से इनकार किया और इसके लिए चुनाव आयोग (Election Commission) को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आईएएनएस से कहा,

“मैं 2016 में उस क्षेत्र से शिफ्ट हो गया था. तब से 4-5 बार वोटर लिस्ट में संशोधन हो चुका है लेकिन मेरा नाम नहीं हटाया गया. इससे साफ है कि मतदाता सूची संशोधन के दौरान बीएलओ किस तरह काम करते हैं.”

पवन खेड़ा का सवाल

खेड़ा (Pawan Khera) ने सवाल किया कि वोटर लिस्ट को दुरुस्त रखना और चुनाव कराना किसकी जिम्मेदारी है, कांग्रेस की या चुनाव आयोग की. उन्होंने कहा,

“हम मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट और महाराष्ट्र के मतदाता बूथ की सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमें इनमें से कुछ भी नहीं मिल रहा. इसी वजह से हम इसे ‘वोट चोरी’ कहते हैं.”

कांग्रेस प्रवक्ता ने चुनाव आयोग के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता (Pawan Khera) ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और यही कारण है कि उनकी पार्टी पारदर्शिता की मांग कर रही है. उन्होंने दावा किया कि बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान ऐसे कई लोग सामने आए, जिनके जीवित होने के बावजूद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें-Flood Havoc in Punjab: पंजाब में बाढ़ की स्थिति भयावह, 12 जिलों में पानी ही पानी… पीड़ितों से मिले CM मान- VIDEO

अमित मालवीय ने सोनिया गांधी पर उठाए सवाल

अमित मालवीय (Amit Malviya) ने अपने पोस्ट में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर भी सवाल उठाते हुए लिखा कि उन्होंने भारतीय नागरिक बनने से पहले ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया था. मालवीय ने आरोप लगाया कि अब पवन खेड़ा भी गांधी परिवार की नजदीकी दिखाने के लिए दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय मतदाता पहचान पत्र रखते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago