देश

दिल्ली में साइबर ठगों का बड़ा खेल बेनकाब, चाय बेचने वाले को बनाया शिकार

Cyber ​​Fraud Racket Exposed in Delhi:  दिल्ली पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने एक बड़े इंटरस्टेट साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह लोगों को पेटीएम KYC अपडेट कराने के नाम पर ठगता था. पुलिस ने हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मामला साउथ पटेल नगर के एक चाय बेचने वाले से जुड़ा है. पीड़ित ने शिकायत दी कि एक युवक खुद को पेटीएम कर्मचारी बताकर उसकी दुकान पर आया. उसने मोबाइल में पेटीएम सेटिंग और KYC अपडेट करने का बहाना बनाया और फोन अपने कब्जे में लेकर उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए.

साइबर ठगी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना सेंट्रल ने जांच शुरू की. पुलिस ने बैंक खातों की डिटेल, मोबाइल नंबर, CCTV फुटेज और डिजिटल ट्रेल खंगाले. जांच में पता चला कि ठगी की रकम पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में भेजी गई थी, जिसे साइबर फ्रॉड के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने पंचकूला, जीरकपुर और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के पंचकूला निवासी 22 वर्षीय विशाल सिंह, 22 वर्षीय सचिन मौर्य और हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 27 वर्षीय आशीष शर्मा के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन का खाना हुआ महंगा, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर?

व्हाटसप और इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी एक-दूसरे से करते थे कॉन्टैक्ट

पुलिस के मुताबिक आरोपी बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंकिंग किट साइबर ठगों तक पहुंचाते थे. बदले में उन्हें कमीशन मिलता था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया, खासकर व्हाटसप और इंस्टाग्राम के जरिए आपस में संपर्क में रहते थे और बैंकिंग किट सप्लाई करते थे.जब्त मोबाइल फोन की जांच में कई अहम सबूत मिले हैं. इनमें व्हाटसप चैट, संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी, साइबर ठगों के संपर्क नंबर और पैसों के लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं.पुलिस को शक है कि यह गिरोह देश के कई राज्यों में सक्रिय बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. NCRP पोर्टल पर दर्ज कई अन्य शिकायतों से भी इनके लिंक मिलने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश, ठगी की रकम का पता लगाने और अन्य पीड़ितों की पहचान करने में जुटी हुई है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

3 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago