Bharat Express DD Free Dish

Online fraud

RBI डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए 1 जनवरी 2027 से नया नियम लागू कर रहा है. इसके तहत ऑनलाइन फ्रॉड होने पर पीड़ितों को अधिकतम ₹25,000 तक का मुआवजा मिलेगा.

दिल्ली पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने Paytm KYC अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो बैंकिंग किट और फर्जी खातों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देते थे.

Bengaluru digital arrest scam: बेंगलुरु में साइबर ठगों ने खुद को CBI और ED अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और 24 करोड़ रुपए ठग लिए. पुलिस ने गुजरात, मुंबई, बिहार और दिल्ली से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.50 करोड़ रुपए रिकवर कर लिए हैं.

गैस एजेंसी की डीलरशिप देने के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें 31,500 रुपये की मांग की जा रही है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

आयकर विभाग के नाम से भेजे जा रहे फर्जी e-PAN कार्ड डाउनलोड ईमेल को लेकर PIB ने अलर्ट जारी किया है. यह एक साइबर स्कैम है जिसमें लिंक पर क्लिक करते ही आपका डेटा चोरी हो सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों को डिजिटल अरेस्ट और वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. पीएम ने बताया कि केवल अपने बैंक की शाखा या आधिकारिक ऐप से ही केवाईसी और रिकेवाईसी करें, ओटीपी, पासवर्ड और बैंक जानकारी किसी को नहीं दें.

शादी.कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और गिरफ्तारी पर 8 हफ्तों की रोक लगाते हुए तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर और कॉस्मेटोलॉजिस्ट संदीपा विर्क को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है.

पिछले एक साल में भारत भर में ऐसे घोटाले बढ़े हैं. एक वीडियो में तो 50 लाख का इनाम ऑफर किया गया था. तीन महीने में गर्भ ठहरा तो 20 लाख, न सही तो भी कुछ न कुछ मिलेगा, ऐसा लालच दिया जाता है. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. क्या है पूरा मामला जानने के लिए देखें ये वीडियो.

Cyberattacks: भारत में साइबर क्राइम 4 साल में 4 गुना बढ़ गए. अकेले 2024 में 22 लाख मामले दर्ज किए. महाराष्ट्र-यूपी हॉटस्पॉट बने, यहां बच्चों के खिलाफ अपराध और साइबर अटैक में वृद्धि चिंताजनक है.