देश

‘लॉलीपॉप लागेलू…’ एलन मस्क के भोजपुरी में ट्वीट पर हैरान जनता, पूछने लगी- क्या अकाउंट हैक है?

शुक्रवार की सुबह भारत की जनता को एलॉन मस्क (Elon Musk) के एक भोजपुरिया अवतार से पाला पड़ा. एलन मस्क के नाम से एक ट्वीट किया गया, “कमरिया करे लापालप, लॉलीपॉप लागेलू…” इस ट्वीट के बाद लोगों में चर्चा फैल गई. काफी लोग एलन मस्क के इस बदले अंदाज से हैरान थे. भोजपुरी समाज के लोग तो अलग ही लहालोट हुए जा रहे थे. भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने की लड़ाई लड़ने वालों ने तो इसका स्क्रीनशॉट तक रख लिया.

मगर यह ट्वीट सच्चाई से कोसो दूर था. एलॉन मस्क ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया. सारा खेल कन्फ्यूजन के चलते हुआ. यह ट्वीट @iawoolford ट्विटर हैंडल से किया गया. जिसका नाम, तस्वीर एलॉन मस्क के असली अकाउंट जैसा ही है. ऊपर से यह ब्लू टिक वेरिफाइड भी है. ऐसे में लोगों का कन्फ्यूज होना लाजमी थी. वैसे यह ट्विट मजे लेने के लिए था, जिसमें पवन सिंह के मशहूर गीत ‘लॉलीपॉप लागेलू’ का जिक्र था.

हालांकि, कुछ लोगों को शक हुआ और उन्होंने इसके ट्विटर हैंडल को चेक किया. जिसमे रियल वाले एलन मस्क के ट्विटर हैंडल आईडी @elonmusk से अलग था. वैसे अभी भी काफी संख्या में लोग इस ट्वीट को एलन मस्क का ट्वीट मान रहे हैं.

 

गौरतलब है कि एलॉन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है और लगातार छंटनी का दौर जारी है. खबरों के मुताबिक भारत में ट्विटर ने 250 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. पहले दिन ट्विटर दफ्तर पहुंचते ही मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाया. तब से छंटनी का दौर चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago