देश

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें, आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत

Petrol-Diesel Price Today: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 1 मई 2024 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अप्रैल के महीने में कच्चे तेल की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिला. अप्रैल के आखिरी 15 दिन में तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के पार तक पहुंच गई. ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम.

क्या है कच्चे तेल की कीमत?

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो वहां कच्चा तेल महंगा हो गया है. ब्रेंट क्रूड 87.86 डॉलर प्रति बैरल है जबकि WTI क्रूड 81.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं भारत की बात करें तो वहां सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 मई 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हो रखी है.

आपके शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

  • राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई की बात करें तो वहां पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 प्रति लीटर है और डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें:सरकारी कंपनिया 10 रुपए तक घटा सकती हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, आखिरी बार 2021 में कम हुए थे दाम

यहां चेक करें डीजल के रेट

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती है. Indian Oil Marketing Company अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती है.

SMS के जरिये ऐसे चेक करें तेल का रेट

बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से एसएमएस के जरिये भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago