देश

दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा गया घर, स्पेशल सेल जांच में जुटी

दिल्ली के द्वारका में स्थित डीपीएस, संस्कृति समेत दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं. धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूलों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूलों को खाली करा दिया है और तलाशी अभियान जारी है. मौके पर स्पेशल सेल से अधिकारी और बम स्क्वॉड की टीमें जांच कर रही हैं.

स्कूलों में बम होने की मिली सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल और द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी.

यह भी पढ़ें- रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में SIT ने शुरू की जांच, जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को नोटिस जारी

स्कूल में तलाशी अभियान जारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों को स्कूल भेजा गया है और तलाश अभियान जारी है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कई स्कूलों में बम की धमकी भरा ईमेल भेजा गया है. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर मेल भेजा गया है और ये उसी पैटर्न पर लग रहा है. मेल में डेट लाइन का जिक्र नहीं है और BCC का जिक्र है, जिसका मतलब है कि एक मेल कई जगहों पर भेजा गया है. फिलहाल जांच की जा रही है.

छात्रों को भेजा गया घर

हीं नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि एक ईमेल मिला है जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है. एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं.

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने कहा, “सूचना मिलने के बाद हमारी टीमें मौके पर पहुंचीं और छात्रों को उनके घर वापस भेज दिया गया है। बम निरोधक दस्ते की मदद से चेकिंग की जा रही है…हम सभी से अपील करते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है.”

अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा- LG

वहीं उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, “जैसे ही इसकी खबर स्कूलों में आई है. इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम भी मौजूद हैं. मैं जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है और हमारी कोशिश होगी कि हम किसी अप्रिय घटना को ना होने दें. अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago