दुनिया

अदालत ने पोर्न स्टार से जुड़े मामले में ट्रंप को कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराया, लगा आर्थिक जुर्माना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार से रिश्तों से जुड़े एक मामले में अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया गया और प्रतिबंध आदेश का बार-बार उल्लंघन करने के लिए 9,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया. अदालत ने ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल से अपने रिश्तों को लेकर गुप्त रूप से धन देने के मामले से जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के बारे में सार्वजनिक बयान देने से रोक दिया था.

कोर्ट ने ट्रंप को ठहराया दोषी

न्यायाधीश ने ट्रंप को चेतावनी दी कि यदि वह दोबारा ऐसा करते हैं, तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है. अभियोजकों ने मामले में ट्रंप पर 10 उल्लंघनों का आरोप लगाया था, लेकिन न्यूयॉर्क के न्यायाधीश जुआन एम मर्चन ने 9 उल्लंघन के मामले में उन्हें दोषी ठहराया. यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति के लिए झटका है, जिन्होंने जोर दिया था कि वह अपने स्वतंत्र भाषण अधिकारों का प्रयोग कर रहे थे.

दोबारा अवमानना पर होगी जेल- कोर्ट

न्यायाधीश मर्चन ने आदेश में लिखा कि ट्रंप को चेतावनी दी गई है कि अदालत अपने आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन किये जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि आवश्यक हुआ तो वह उन्हें जेल की सजा देगी.

मामले में गवाही के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में यह फैसला आया है। मैनहट्टन के अभियोजकों का कहना है कि ट्रंप और उनके सहयोगी 2016 में अपने बारे में नकारात्मक खबरों को रोकने की अवैध योजना में शामिल थे. मामले में ट्रंप ने खुद को बेकसूर बताया है.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में नमाज के दौरान शिया मस्जिद में गोलीबारी, 6 नमाजियों की मौत

न्यायाधीश ने फैसले में कहा कि ट्रंप को शुक्रवार तक जुर्माना भरना होगा. अदालत ने कहा कि ट्रंप को अपने ‘ट्रुथ’ सोशल अकाउंट से सात आपत्तिजनक पोस्ट और राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी प्रचार अभियान वेबसाइट से दो पोस्ट मंगलवार दोपहर तक हटानी होंगी. न्यायाधीश प्रतिबंध के उल्लंघन के अन्य मामलों पर भी विचार कर रहे हैं और बृहस्पतिवार को दलीलें सुनेंगे.

पोर्न स्टार ने यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था

अदालत ने मंगलवार को बैंकर गैरी फारो समेत अन्य के मामले की सुनवाई की, जिन्होंने ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन को बैंक में खाते खोलने में मदद की थी. इसमें एक वह खाता भी शामिल था जिसका इस्तेमाल कोहेन ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को चुप रखने के लिए धन देने में किया था. डेनियल ने ट्रंप पर 2006 में यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने आरोपों से इनकार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

10 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

35 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago