देश

पिछले 11 वर्षों में देश के टेक्सटाइल क्षेत्र में आया ‘ऐतिहासिक बदलाव’, इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्किल में हुआ जबरदस्त सुधार- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश के टेक्सटाइल क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है. इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर स्किल में सुधार देखने को मिला है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से की गई पोस्ट में कहा गया, “पिछले 11 वर्षों में देश के टेक्सटाइल क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं, जिसमें मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, विस्तारित बाजार, उन्नत स्किल, व्यापक समावेशिता और एक ऐसी मूल्य श्रृंखला शामिल है, जो अब रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है.”

पीएमओ की ओर से यह पोस्ट केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह की पोस्ट को कोट करते हुए की गई है, जिसमें देश के टेक्सटाइल सेक्टर पर एक लेख साझा किया गया है.

केंद्रीय मंत्री ने लेख में लिखा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र ने रणनीतिक दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और साहसिक नीतिगत सुधारों को देखा है. इन प्रयासों ने वस्त्र उद्योग में नया आत्मविश्वास जगाया है. हालिया सुधारों का प्रभाव केवल संरचनात्मक परिवर्तन तक सीमित नहीं है. यह किसानों, उद्यमियों, महिलाओं, बुनकरों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए नए अवसरों की कहानी है.

लेख में टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम का भी जिक्र किया गया है. इससे क्षेत्र में निवेश भी बढ़ा है. सरकार का लक्ष्य टेक्सटाइल निर्यात को 2030 तक 12 अरब डॉलर तक ले जाना है.

साथी ही लेख में बताया गया कि जीएसटी सुधारों में भी टेक्सटाइल क्षेत्र पर टैक्स को कम किया है. अब 2,500 रुपए तक के कपड़ों पर 5 प्रतिशत तक जीएसटी लगता है. इससे कपड़े आम जनता के लिए अधिक किफायती हो गए हैं और मांग में सुधार होने से रोजगार के अवसर बढे़ंगे.

सिंह ने लेख में पीएम मित्र पार्क का उल्लेख किया, जो कि इस क्षेत्र के लिए एक गेम-चेंजर स्कीम है. इस योजना के तहत सात राज्यों में टेक्सटाइल पार्कों के लिए जमीनों का आवंटन हो चुका है और इन पार्क में 33,000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित हुआ है और 21 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भेंट किया कल्कि कथा का प्रसाद और अंग-वस्त्र, श्री कल्कि धाम की प्रगति रिपोर्ट सौंपी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

4 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

4 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

5 hours ago