Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भेंट किया कल्कि कथा का प्रसाद और अंग-वस्त्र, श्री कल्कि धाम की प्रगति रिपोर्ट सौंपी

Shri Kalki Dham Temple Construction: आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. उन्होंने हाल ही में हुई कल्कि कथा और कल्कि पटका जैसे मुद्दों पर भी बात की. वे कल्कि धाम के पीठाधीश्वर हैं.

acharya-pramod-krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को कल्कि धाम के काम की पूरी जानकारी दी.

Shri Kalki Dham: कल्कि धाम के पीठाधीश्‍वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट पीएम मोदी से साझा की. साथ ही विश्व की पहली कल्कि कथा का प्रसाद और श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्र भेंट किया. दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं.

ये तस्वीरें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में पीएम मोदी और आचार्य प्रमोद एक साथ नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में आचार्य रिपोर्ट सौंपते दिख रहे हैं. दूसरी में वे हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. यह मुलाकात लगभग 40 मिनट तक चली.

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी: प्रमोद कृष्णम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कल्कि धाम के पीठाधीश्‍वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह मेरे लिए बड़ा सौभाग्य है. मेरी पीएम के साथ आध्यात्मिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई. पीएम ने कल्कि धाम के महत्व को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि यह मंदिर भारत की आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करेगा. आचार्य ने पीएम को भारत का यशस्वी प्रधानमंत्री बताया.

कल्कि धाम का निर्माण 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि कल्कि धाम का निर्माण 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इस मंदिर में बहुत-सी आधुनिक सुविधाएं होंगी. इसमें हजारों श्रद्धालु रह सकेंगे. आचार्य प्रमोद ने बताया कि निर्माण-कार्य तेजी से चल रहा है. स्पायर और कल्कि कथा पैविलियन लगभग तैयार हैं.

पीएम मोदी ने मंदिर को भारत की सांस्कृतिक संपदा बताया. उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर और अबू धाबी मंदिर के बाद यह एक और मील का पत्थर है. यह मंदिर सनातन धर्म का केंद्र बनेगा. यह संभल को आध्यात्मिक पर्यटन का हब भी बनाएगा. श्रद्धालु यहां आकर कल्कि अवतार की कथा जान सकेंगे.

भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि को समर्पित धाम

श्री कल्कि धाम उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बन रहा है. यह मंदिर भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि को समर्पित है. पीएम मोदी ने फरवरी 2024 में इस मंदिर का शिलान्यास किया था. तब उन्होंने मंदिर के मॉडल का अनावरण भी किया. मंदिर में दस गर्भगृह होंगे, जहां विष्णु के सभी दस अवतारों की मूर्तियां होंगी. यह मंदिर एक बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा. यहां कल्कि कथा का प्रदर्शन होगा. मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास कर रहा है. इसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं.

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वर्गीय राजेश राय को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बोले- दर्द को परिभाषित करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital