देश

कतर में यूपीआई लॉन्च के साथ पीयूष गोयल का दौरा बना ऐतिहासिक, भारत-कतर रिश्तों को मिली नई मजबूती

UPI Launch in Qatar: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कतर दौरा कई मायनों में खास रहा. इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि कतर में भारत के यूपीआई (UPI) पेमेंट सिस्टम का लॉन्च रही. दोहा के लुलु मॉल में यूपीआई की शुरुआत के साथ ही अब मिडिल ईस्ट में भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम और मजबूत हो गया है. यूएई के बाद कतर दूसरा देश बन गया है जहां यूपीआई काम करेगा.

तकनीकी ताकत का प्रदर्शन

कतर में करीब 25 प्रतिशत भारतीय रहते हैं, जिनके लिए अब लेनदेन करना और आसान हो जाएगा. इससे न सिर्फ भारतीयों को सुविधा मिलेगी बल्कि भारत की तकनीकी ताकत का भी प्रदर्शन होगा. इस मौके पर पीयूष गोयल ने कतर सेंट्रल बैंक के गवर्नर शेख बिन मोहम्मद बिन सऊद अल-थानी से मुलाकात की और वित्तीय सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की.

उन्होंने भारत-कतर संयुक्त व्यापार परिषद की पहली बैठक को भी संबोधित किया, जिसमें कतर के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री शेख फैसल बिन थानी बिन फैसल अल थानी भी मौजूद रहे. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक तालमेल को बढ़ाने पर जोर दिया गया.

पीयूष गोयल ने क्या कहा?

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और कतर की मजबूत अर्थव्यवस्थाएं साझा विकास और समृद्धि के लिए कई क्षेत्रों में बेहतर तालमेल कर सकती हैं. उन्होंने रणनीतिक साझेदारी और सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें-GST में राहत की बौछार: अबकी बार स्वदेशी दीपावली, किसानों-कारीगरों की खुशहाली

इस दौरे ने भारत-कतर संबंधों को नई ऊंचाई दी है. यूपीआई लॉन्च के साथ भारत की डिजिटल ताकत को वैश्विक पहचान मिली है और दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को नई गति मिली है. यह कदम भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और तकनीकी नवाचार का प्रतीक बनकर उभरा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल मतदाता सूची मामला, सुप्रीम कोर्ट 16 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और लंबित अपीलों के…

27 minutes ago

नैनो से आसमान तक: जानिए रतन टाटा का ‘भारत के आखिरी नागरिक’ के लिए देखा गया वो सपना, जो आज भी जिंदा है

Ratan Tata: रतन टाटा का जाना भारतीय उद्योग जगत के एक सुनहरे अध्याय का अंत…

29 minutes ago

दक्षिण अफ्रीका की नावी को नोबेल शांति पुरस्कार, रंगभेद के खिलाफ लड़ी मजबूत लड़ाई, जानिये क्या है भारतीय कनेक्शन?

Nobel Peace Prize: महात्मा गांधी के अहिंसा और न्याय के रास्ते पर चलने वाली नवनेथेम…

34 minutes ago

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

48 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

49 minutes ago