देश

“किसान धरती मां के प्रति सचेत…कीटनाशकों से बना रहे दूरी”, किसानों से मुलाकात में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर), पूसा में 109 उन्नत बीजों की किस्में जारी की. प्रधानमंत्री मोदी ने इन नई फसल किस्मों के विकास के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की. उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करते हुए कृषि में मूल्य संवर्धन के महत्व पर जोर दिया. किसानों के साथ बातचीत करते हुए, पीएम ने कहा कि किसान धरती माता के प्रति अपनी जिम्मेदारी के प्रति सचेत हैं और स्वेच्छा से कीटनाशकों से दूर जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने किसानों से बातचीत के दौरान कहा, “हमारी सरकार किसान-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. हमने जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान में जय अनुसंधान जोड़ा है.” उन्होंने कहा, “किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती को अपनाने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलने की उम्मीद है. किसान धरती माता के प्रति अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग हैं और स्वेच्छा से कीटनाशकों से दूर जा रहे हैं. प्राकृतिक खेती की ओर यह बदलाव उनके लिए बेहतर परिणाम दे रहा है.”

जारी की गई 109 किस्में

वैज्ञानिकों ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी के सुझाव के अनुसार अप्रयुक्त फसलों को मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रहे हैं. जारी की गई 109 किस्में 61 फसलों की हैं, जिसमें 34 खेती और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सुझाव दिया कि वे अपनी जमीन के एक छोटे से हिस्से या चार कोनों में नई किस्म की बीज का इस्तेमाल करें और खुद के प्रयोग के संतोषजनक परिणामों के बाद इसका इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें- ‘UP की ब्रांडिंग का बेहतरीन अवसर है इंटरनेशनल ट्रेड शो…’, बोले सीएम योगी; जानें कब है भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई 61 फसलों की 109 किस्मों में 34 खेत की फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं. खेत में बाजरा, चारा, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाज के बीज जारी किए गए. बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, बागानों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में जारी की गईं.

तीन गुना तेजी के साथ करेंगे काम- पीएम

इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर से इस बात को दोहराया कि उनके तीसरे टर्म में वे तीन गुना तेजी के साथ काम करेंगे. जिसमें किसानों की आय दोगुनी करने के साथ ही उन्नत खेती पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

5 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

5 hours ago