देश

“आप मेल भेजिए उसके बाद देखते हैं कब सुनवाई हो सकती है?” केजरीवाल की याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग पर बोले सीजेआई

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग पर सीजेआई ने केजरीवाल के वकील से कहा कि आप मेल भेजिए. उसके बाद देखते है कब इस मामले में सुनवाई हो सकती है. केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी और सीबीआई रिमांड के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. साथ ही केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत की गुहार भी लगाई है.

गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में दी थी चुनौती

दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की ओर सीबीआई की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था और सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानून सम्मत बताया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की ओर से सीबीआई के मामले में दायर जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यह कहना गलत है कि ये गिरफ्तारी अवैध है. कोर्ट ने केजरीवाल को उचित मंच पर जमानत याचिका दायर करने की छूट दी थी.

यह भी पढ़ें- “किसान धरती मां के प्रति सचेत…कीटनाशकों से बना रहे दूरी”, किसानों से मुलाकात में बोले पीएम मोदी

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की तुलना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से की थी. सिंघवी ने कहा था कि तीन दिन पहले हमने देखा कि पाकिस्तान में इमरान खान रिहा हुए और दूसरे केस में उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन हम गर्व से कह सकते है कि हम वैसा देश नहीं है, ऐसा हमारे देश में नहीं हो सकता है.

12 जुलाई को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे गए थे

वहीं सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा था कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से सिर्फ पांच को जमानत मिली है. ये कोई और नहीं बल्कि के कविता, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के अधीन काम करने वाले लोग हैं. निचली अदालत ने केजरीवाल की सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 12 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

निचली अदालत ने उन्हें हिरासत में देते हुए कहा था कि केजरीवाल का नाम मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक के रूप में सामने आया है और जांच अभी भी जारी है. सीबीआई ने कहा था कि केजरीवाल जानबूझकर शराब घोटाले से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दे रहे है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago