देश

अन्नदाता सावधान! किसान सम्मान निधि को लेकर सरकार का अलर्ट, एक गलती और लुट जाएंगे आप

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: बढ़ती तकनीक के साथ ही ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं. फ्रॉड अब गरीब और मानून किसानों को अपना शिकार बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जिसमें किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के नाम पर ठगने की कोशिश जारी है. कई जगहों से इस तरह के मामले भी सामने आए हैं. इस समस्या को देखते हुए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही किसान सम्मान निधि से संबंधित जानकारी दी है.

इन दिनों कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जिसमें किसानों से किसी लिंक में क्लिक करने के लिए बोला जा रहा है. यहां उनकी निजी जानकारी ली जाती है और उसके बाद उन्हें लूट लिया जाता है. ऐसे में गरीब मासूम किसान काफी परेशान हो रहे हैं.

ठगी से बचने के लिए अलर्ट

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल रहे फर्जी मैसेज और लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक मदद लेने वाले किसानों को चेतावनी जारी की गई है.

फर्जी मैसेज और ठगी के तरीके

  • साइबर ठग फर्जी मैसेज भेजते हैं जिसमें किसान सम्मान निधि की किश्त चेक करने या अतिरिक्त लाभ का लालच दिया जाता है.
  • ठग आधार नंबर, बैंक खाता विवरण या OTP मांगते हैं और फिर चुराए गए डेटा से ठगी करते हैं.
  • वॉट्सएप, SMS के जरिए फर्जी मैसेज भेजे जाते हैं जो अतिरिक्त पैसे, बोनस या तुरंत किस्त का वादा करते हैं.

ठगी से बचने के उपाय

भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के लिए कई तरीके बताए हैं जिससे वह लूट से सुरक्षित रहें. इस संबंध में किसान सम्मान निधि के हैंडल से एक X पोस्ट किया गया है. जिसमें ठगी के तरीकों के साथ उनसे बचाव के उपाय बताए गए हैं.

  • अधिकृत स्रोतों पर भरोसा करें: PM-किसान की जानकारी सिर्फ (लिंक उपलब्ध नहीं है) या @pmkisanofficial से लें
  • e-KYC जरूर कराएं: 20वीं किस्त पाने के लिए e-KYC अनिवार्य है.
  • बैंक विवरण जांचें: आधार को बैंक खाते से लिंक करें और IFSC कोड सही रखें.
  • OTP शेयर न करें: किसी भी अनजान मैसेज या कॉल में OTP, आधार नंबर या बैंक विवरण न दें.
  • शिकायत करें: फर्जी मैसेज मिलने पर PM-KISAN हेल्पलाइन (155261 या 011-24300606) पर संपर्क करें.

कैसे चेक करें किसान सम्मान निधि योजना की किस्त?

किसान भाइयों को अपनी अगली किस्त को लेकर संसय है या उन्हें कोई और जानकारी चाहिए तो वह इसके लिए संबंधित सरकारी कार्यालय में जा सकते हैं. इसके साथ ही वह किसान सम्मान निधि की आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं. यहां उन्हें इससे संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी.

  • लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करें।
  • मेन्यू बार में फार्मर कॉर्नर पर जाएं. यहां लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण डालें.
  • गेट रिपोर्ट पर क्लिक करने पर आपको जानकारी मिल जाएगी.
  • जिन्हें पहले से लाभ मिला है उन किसानों की जानकारी भी यहां मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में ट्रेनी महिला सिपाहियों का हंगामा, बोलीं- बाथरूम में है कैमरा, पानी के लिए तरसाया; क्या सरकार को चूना लगा रहे हैं अधिकारी?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

60 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago