किसान सम्मान निधि अपडेट
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: बढ़ती तकनीक के साथ ही ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं. फ्रॉड अब गरीब और मानून किसानों को अपना शिकार बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जिसमें किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के नाम पर ठगने की कोशिश जारी है. कई जगहों से इस तरह के मामले भी सामने आए हैं. इस समस्या को देखते हुए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही किसान सम्मान निधि से संबंधित जानकारी दी है.
इन दिनों कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जिसमें किसानों से किसी लिंक में क्लिक करने के लिए बोला जा रहा है. यहां उनकी निजी जानकारी ली जाती है और उसके बाद उन्हें लूट लिया जाता है. ऐसे में गरीब मासूम किसान काफी परेशान हो रहे हैं.
ठगी से बचने के लिए अलर्ट
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल रहे फर्जी मैसेज और लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक मदद लेने वाले किसानों को चेतावनी जारी की गई है.
फर्जी मैसेज और ठगी के तरीके
- साइबर ठग फर्जी मैसेज भेजते हैं जिसमें किसान सम्मान निधि की किश्त चेक करने या अतिरिक्त लाभ का लालच दिया जाता है.
- ठग आधार नंबर, बैंक खाता विवरण या OTP मांगते हैं और फिर चुराए गए डेटा से ठगी करते हैं.
- वॉट्सएप, SMS के जरिए फर्जी मैसेज भेजे जाते हैं जो अतिरिक्त पैसे, बोनस या तुरंत किस्त का वादा करते हैं.
ठगी से बचने के उपाय
भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के लिए कई तरीके बताए हैं जिससे वह लूट से सुरक्षित रहें. इस संबंध में किसान सम्मान निधि के हैंडल से एक X पोस्ट किया गया है. जिसमें ठगी के तरीकों के साथ उनसे बचाव के उपाय बताए गए हैं.
- अधिकृत स्रोतों पर भरोसा करें: PM-किसान की जानकारी सिर्फ (लिंक उपलब्ध नहीं है) या @pmkisanofficial से लें
- e-KYC जरूर कराएं: 20वीं किस्त पाने के लिए e-KYC अनिवार्य है.
- बैंक विवरण जांचें: आधार को बैंक खाते से लिंक करें और IFSC कोड सही रखें.
- OTP शेयर न करें: किसी भी अनजान मैसेज या कॉल में OTP, आधार नंबर या बैंक विवरण न दें.
- शिकायत करें: फर्जी मैसेज मिलने पर PM-KISAN हेल्पलाइन (155261 या 011-24300606) पर संपर्क करें.
कैसे चेक करें किसान सम्मान निधि योजना की किस्त?
किसान भाइयों को अपनी अगली किस्त को लेकर संसय है या उन्हें कोई और जानकारी चाहिए तो वह इसके लिए संबंधित सरकारी कार्यालय में जा सकते हैं. इसके साथ ही वह किसान सम्मान निधि की आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं. यहां उन्हें इससे संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी.
- लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करें।
- मेन्यू बार में फार्मर कॉर्नर पर जाएं. यहां लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण डालें.
- गेट रिपोर्ट पर क्लिक करने पर आपको जानकारी मिल जाएगी.
- जिन्हें पहले से लाभ मिला है उन किसानों की जानकारी भी यहां मिल जाएगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



