मनोरंजन

बेटी के जन्म के बाद Charu Asopa को भी नहीं मिल रहा था काम, ऑडिशन के लिए जाने पर वजन को लेकर झेलने पड़ते थे कमेंट

Charu Asopa:  चारू असोपा राजीव सेन से अलग होने के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापस आने वाली हैं. नए शो जौहर में चारू असोपा को  एक अलग अंदाज में देखा जाएगा.  वहीं बेटी के जन्म के बाद चारू एक नई शुरूआत को तैयार हैं. नए सफर से पहले चारू को अपने बीते दिनों की यादें सताने लगीं  हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने रिजेक्शन अपना दर्द बयां किया है.  अक्सर एक्ट्रेसेस को शादी या मां बनने के बाद काम नहीं मिलता है. टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा को भी बेटी के जन्म के बाद काम मिलने में मुश्किलें हो रही थीं.

साल 2019 में टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन से शादी की थी. शादी के बाद एक्ट्रेस को छोटे पर्दे पर कम ही देखा गया.

बेटी के जन्म के बाद से चारु और राजीव के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं.साल 2021 में चारु असोपा और राजीव सेन एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम जियाना सेन (Ziana Sen) है.

चारु असोपा और राजीव सेन  कुछ महीनों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक भी लेने वाले हैं.  अकेले  ही एक्ट्रेस अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं.

टीवी पर चारु असोपा फिर से एक बार वापसी करने की कोशिश कर रही थी. लेकिन मां बनने के बाद उनका वजन बढ़ गया था, इसलिए लोग उन्हें कास्ट नहीं कर रहे थे.

चारु असोपा ने ईटाइम्स में बातचीत  के दौरान ये खुलासा किया है कि, जब भी वह ऑडिशन के लिए जाती थीं तो लोग उनके वजन पर कमेंट करते थे, जिसकी वजह से उनका कॉन्फिडेंस डाउन हो गया था.

चारू असोपा हुईं रिजेक्ट बढ़े वजन के लिये

चारू असोपा एक यूट्यूबर भी हैं. उन्होंने काफी समय से पर्दे से दूरी बनाए  रखी हैं. चारू वीडियोज के जरिये फैंस से कनेक्शन बनाए हुए.  इंटरव्यू  के दौरान चारू  ने करियर में आए उतार-चढ़ाव पर बात की है. चारू बताया कि  ‘हाल ही मैं ऑडिशन देना शुरू किया. मैं जिन लोगों के साथ काम कर चुकी हूं, उन्होंने मुझे कहा कि मेरा वजन बढ़ गया है. सभी को पता है कि पहले मैं बहुत पतली थी.

अब चारु असोपा को एक टीवी शो मिल गया है, जिसमें वह एक अलग रोल में नजर आएंगी. शो के लिए चारु असोपा कड़ी मेहनत कर रही हैं और फिट होने के लिए फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं.

चारु असोपा ने बताया कि, उन्हें पहले ही काम मिल जाता है, लेकिन पहले लोग उन्हें ज्यादा सैलरी नहीं दे रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Sonali Thakur

Recent Posts

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…

34 seconds ago

भगत सिंह जयंती पर CM योगी का नया फॉर्मूला! ज्ञान, कौशल और कर्म से चमकेगी यूपी के युवाओं की किस्मत

CM Yogi Adityanath: भगत सिंह जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से नशा और…

5 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप के मामले: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, निर्भया केस से की तुलना

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से रेप की घटना पर…

6 minutes ago

सोशल मीडिया की अफवाह से सुलग उठा LPU कैंपस, आगजनी और हाईवे जाम के बाद SIT गठित

LPU Phagwara Violence SIT Investigation: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित रेप और…

11 minutes ago

ब्लैक मंडे: खुलते ही स्वाहा हुए 6 लाख करोड़, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; युद्ध की आहट से कांपा दलाल स्ट्रीट?

Black Monday Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के…

19 minutes ago

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फोन पर बातचीत के बाद हुआ हादसा; पुलिस जांच जारी

Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी…

41 minutes ago