देश

Rajasthan Election: “राजस्थान को तबाही की ओर ले जाया जा रहा”, पीएम मोदी बोले- सचिन पायलट को सजा देने पर तुली है कांग्रेस

PM Modi In Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मतदान में अब सिर्फ तीन दिन बचे हुअ हैं. 23 नवंबर को प्रचार का शोर भी थम जाएगा. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेता ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने जहाजपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार को लेकर जिस तरह का घनघोर गुस्सा है, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा.

5 साल में राजस्थान को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इस मुख्यमंत्री को तो एक पल रहने का अधिकार नहीं है. जहां के मंत्री विधानसभा में बलात्कारियों को क्लीनचिट देते हैं, वहां हमारी माताएं-बहनें-बेटियां कैसे सुरक्षित रह सकती हैं.कांग्रेस ने पिछले 5 साल में राजस्थान को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. राजस्थान का गौरव पूरे देश की आन-बान-शान है, लेकिन कांग्रेस के राज में राजस्थान की संस्कृति पर भी बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है. तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने जो रास्ता पकड़ा है. राजस्थान को तबाही की ओर ले जाएगा. कांग्रेस ने यहां उन्मादी लोगों को खुली छूट दे रखी है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: PM मोदी ने जयपुर में किया 4 किलोमीटर लंबा रोड शो, लोगों का उमड़ा हुजूम, लगे मोदी-मोदी के नारे

राजेश पायलट के बेटे को भी सजा देने पर तुली है कांग्रेस- पीएम

राजस्थान में कांग्रेस को इतनी बड़ी हार मिलने वाली है कि कांग्रेसियों ने कभी सोचा भी नहीं होगा. इस बार उनके बड़े-बड़े दिग्गज भी बोरिया-बिस्तर लेकर जाने को मजबूर होने वाले हैं. अगर कोई भी कांग्रेस में सच बोले और सच बोलने के कारण इस परिवार को थोड़ी सी भी असुविधा हो जाए, तो मान लेना उसकी राजनीति गड्ढे में गई. जिस-जिस ने कांग्रेस के इस परिवार के सामने कुछ भी कहा और बोला… तो मरा समझो. राजेश पायलट जी ने एक बार कांग्रेस के इस परिवार को भलाई के लिए चुनौती दी थी, लेकिन ये परिवार ऐसा है कि राजेश जी को सजा दे दी, उनके बेटे को भी सजा देने पर तुले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago