लाइफस्टाइल

अगर मेंटल हेल्थ से हैं परेशान, तो ये 5 हेल्दी फूड डाइट में शामिल

Mental Health Healthy Diet: आजकल खराब लाइफस्टाइल भी हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. इसका बात का अंदाजा आप अगर किसी ऑफिस में वर्क करते है या फिर किसी पारिवारिक समस्या से जूझ रहे हैं तो लगा सकते है. वैसे मानसिक समस्या कई कारणों से हो सकती है और एक हेल्दी लाइफ के लिए मेंटल हेल्थ का सही रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से निपटने के लिए कुछ चीजों का सेवन करके इनसे बचा जा सकता है. जिनमें अंडे और अनानास के साथ कई पोषक तत्व शामिल है. जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए, जिनकी मदद से इस प्रॉब्लम से बचा जा सकता है.

फल सब्जियां

फलों और सब्जियों का सेवन न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है. जिस तरह हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटी-डिप्रेशन गुण मौजूद होते हैं. उसी तरह कई फल भी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. हालांकि प्लांट बेस्ड डाइट को अपनाते समय, व्यक्ति को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि उसकी डाइट में रिफाइंड और प्रोसेस्ड चीजें शामिल न हों. मानसिक स्वास्थ्य के लिए आप डाइट में केला, एवोकेडो, गाजर, टमाटर, पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.

साबुत अनाज

साबुत अनाज यानी होल ग्रेन का सेवन शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इन्हें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट की श्रेणी में रखा जाता है. ये शरीर में सेरोटोनिन के स्राव को बढ़ाते हैं, जिससे मन खुश रहता है. इसकी तुलना में आटा, सफेद चावल, मैदा और ब्रेड सिंपल कार्बोहाइड्रेट हैं, जिनसे शरीर को फायदा नहीं होता है. बल्कि कुछ स्थितियों में सिंपल कार्बोहाइड्रेट से शरीर को नुकसान होता है. दलिया, बीन्स, ब्राउन राइस, सोया और ओट्स साबुत अनाज के अच्छे उदाहरण हैं. बीन्स में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनसे याददाश्त मजबूत होती है.

नट्स एवं अखरोट

वैज्ञानिक पत्रिका न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, किसी भी प्रकार के नट्स यानी सूखे मेवे का नियमित रूप से सेवन करने वालों में अन्य लोगों की तुलना में डिप्रेशन की आशंका कम रहती है. इनमें भी सबसे ज्यादा फायदेमंद अखरोट खाने से होता है. नट्स में अनसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है. शोध बताते हैं कि अनसैचुरेटेड फैट ज्यादा खाने और सैचुरेटेड फैट कम खाने वालों में एंजाइटी का खतरा भी कम होता है. ऑलिव ऑयल, फ्लैक्स सीड और नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिमागी सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं.

दही व अन्य डेयरी प्रोडक्ट

अच्छे स्वास्थ्य के लिए दही कितना फायदेमंद है, यह तो सब जानते ही हैं. मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने में भी दही की अहम भूमिका होती है. प्रोबायोटिक दही तनाव, चिंता और अवसाद कम करने में मदद करती है. मस्तिष्क की सेहत में विटामिन बी12 की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है. पनीर इसका अच्छा स्रोत है. इसी तरह डेयरी प्रोडक्ट खून में ट्रिप्टोफेन का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे अच्छी नींद आती है, जो मानसिक स्वास्थ्य सही रखने के लिए जरूरी है.

चिया सीड्स

चिया सीड्स में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन बी की प्रचुर मात्रा होती है. मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने में इन सभी न्यूट्रिएंट्स की अहम भूमिका है. दैनिक आहार में चिया सीड्स को शामिल करना न्यूरोट्रांसमीटर्स की फंक्शनिंग को सही रखने में मदद करता है. यह सेरोटोनिन का स्राव बढ़ाने में भी मददगार है, जिससे मूड अच्छा होता है. साथ ही इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड तनाव एवं एंजाइटी के खतरे को कम करता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

12 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

14 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

22 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

29 minutes ago