भारत ने वीजा सेवा को किया बहाल
India Canada Relation: खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तल्खी काफी बढ़ गई थी. जिसके बाद भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा पर अस्थाई रोक लगा दी थी. जिसे अब दोबारा भारत सरकार ने बहाल कर दिया है. वीजा सेवाएं बहाल होने के बाद अब कनाडा के नागरिक वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे.
बता दें कि खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के सर्रे में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. निज्जर NIA की लिस्ट का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी था. जिसके ऊपर पंजाब में पुजारी की हत्या के मामले में 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था. निज्जर की हत्या के बाद कनाडा सरकार ने इस हत्या के पीछे भारतीय खुफिया एजेंट्स का हाथ बताया था. इन आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बयान करार दिया था, लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने सदन में कहा था कि कनाडा अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
जस्टिन ट्रूडो ने अपने इसी बयान में कहा था कि किसी भी कनाडाई नागरिकों के साथ होने वाले अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कहा था कि कनाडा की एजेंसियां जांच कर रही हैं. इस हत्याकांड की तह तक जाएंगे. उन्होंने इसका आरोप भारत पर लगाया था. इसके साथ ही एक भारतीय राजनयिक को देश से निकाल दिया था.
कनाडा की तरफ से भारत के राजनयिक पर की गई कार्रवाई के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए कनाडा के 41 राजनयिकों को देश से निकाल दिया था. इसके अलावा कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था. भारत के विदेश मंत्री एस. जयंशकर ने हाल ही में कहा था कि कनाडा भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए. उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों पर भी ये बात लागू होती है. इसी के बाद वीजा सेवाओं को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…