देश

“पूर्व PM मनमोहन सिंह का पुराना वीडियो आने के बाद कांग्रेस को सांप सूंघ गया है”, पीएम मोदी बोले- मुझे डराने की बहुत कोशिश हुई, लेकिन…

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (26 अप्रैल) बिहार के अररिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “जब मैं कांग्रेस द्वारा सिर्फ मुसलमानों को प्राथमिकता दिए जाने की बात करता हूं, तो कुछ लोग आगबबूला हो जाते हैं. उनका इकोसिस्टम पिछले एक सप्ताह से मेरे बाल नोंच रहा है. मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि 25 साल हो गए,आपने मुझे बहुत डराने की कोशिश की, लेकिन मैं डरा नहीं, इसलिए अब कोशिश बंद कर दो.”

“कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को सांप सूंघ गया”

PM Modi ने कहा, “आज डॉ. मनमोहन सिंह जी का एक और पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें फिर से वो वही कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है. ये वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को सांप सूंघ गया है. इस देश के संसाधनों पर, देश की संपत्ति पर पहला हक मेरे देश के गरीबों का, मजदूरों का, किसानों का, माताओं-बहनों का है. चाहे किसी भी धर्म के हों, लेकिन अगर वो गरीब हैं तो पहला हक उनका है, ये मोदी की सोच है.”

“OBC आरक्षण का हिस्सा छीनना चाहती थी”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि “2011 में जब दिल्ली में RJD और कांग्रेस की सरकार थी, तो उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की कैबिनेट ने OBC आरक्षण का हिस्सा छीनकर धर्म के आधार पर वोटबैंक को आरक्षण देने की मंजूरी दे दी थी,लेकिन उस समय जागरूक कोर्ट ने इन्हें ऐसा करने से रोक दिया था. OBC जातियों का आरक्षण छीनकर, कांग्रेस अपने चहेते वोटबैंक को देना चाहती है.

यह भी पढ़ें- जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, अदालत ने 8 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, ईडी को दिया ये निर्देश

तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस-RJD धंस गई हैं

तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस-RJD जैसी पार्टियां इतना धंस गई हैं कि उनके लिए संविधान भी मायने नहीं रखता. कांग्रेस और RJD आपका हक छीनने की प्रव्रत्ति से बाज नहीं आ रहे हैं. अब कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण का हक छीनने की बहुत गहरी साजिश रची है. देश के संविधान ने साफ-साफ कहा है कि भारत में धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता. लेकिन, कांग्रेस पूरे देश में धर्म आधारित आरक्षण के लिए जोर लगा रही है. कांग्रेस चाहती है कि उसका कर्नाटक का आरक्षण मॉडल पूरे देश में लागू हो.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

41 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago