मनोरंजन

क्या शिनोवा के पिता हैं Ravi Kishan? एक्टर के केस में DNA जांच की मांग पर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के एक्टर रवि किशन काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सूर्खियों में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले एक अपर्णा नाम की एक महिला ने खुद को रवि किशन की प्रेमिका बताया था. साथ ही महिला की बेटी शिनोवा का कहना था कि रवि किशन उसके पिता हैं. मगर आज बीजेपी के उम्मीदवार और एक्टर रवि किशन को मुंबई के कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. आइए हम आपको बताते हैं पूरी जानकरी….

रवि किशन को मिली कोर्ट से राहत

मुंबई की डिंडोशी सत्र अदालत ने DNA जांच की मांग को सिरे से ठुकरा दिया है. इसी के साथ शिनोवा शुक्ला की याचिका भी खारिज कर दी गई है. बता दें कि रवि किशन की DNA जांच का मामला मुंबई की डिंडोशी सेशन कोर्ट में चल रहा था. केस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि यहां ऐसा कोई मामला नजर नहीं आ रहा है. शिनोवा शुक्ला और उसकी मां का रवि किशन किशन से कोई पारिवारिक संबंध नजर नहीं आ रहा है. इसलिए DNA जांच का सवाल ही नहीं उठता है. हालांकि कोर्ट का पूरा फैसला अभी तक सामने नहीं आया है.

ये था पूरा मामला ?

दरअसल लखनऊ की रहने वाली महिला अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर ने रवि किशन को लेकर बड़ा खुलासा किया था. अपर्णा का दावा था कि रवि किशन उनकी बेटी शिनोवा के पिता हैं. वहीं शिनोवा ने भी वीडियो जारी करके प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई थी. शिनोवा का वीडियो वायरल होने के बाद रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला एक्शन मोड में आ गई थीं. उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज थाने में अपर्णा और उनकी बेटी शिनोवा के खिलाफ झूठा आरोप लगाने की शिकायत दर्ज करवाई. प्रीति शुक्ला का कहना था कि दोनों मां-बेटी पैसे ऐंठने के लिए रवि किशन को बदनाम कर रही हैं. वहीं अब अदालत ने भी शिनोवा की DNA टेस्ट की मांग ठुकरा दी है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

6 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago