देश

असम को पीएम मोदी की ‘डबल डोज’ सौगात; हाईवे पर उतरेंगे लड़ाकू विमान, 7 मिनट में पूरा होगा घंटों का सफर

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी आज (14 फरवरी) असम के ऐतिहासिक दौरे पर हैं. पूर्वोत्तर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए पीएम मोदी 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. आज का दिन सामरिक और कनेक्टिविटी दोनों लिहाज से असम के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाला है. पीएम मोदी न केवल ब्रह्मपुत्र नदी पर बने अत्याधुनिक पुल का उद्घाटन करेंगे, बल्कि हाईवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग भी देखेंगे.

हाईवे पर उतरेंगे फाइटर जेट

सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी का विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरेगा. यह पूर्वोत्तर भारत की अपनी तरह की पहली स्ट्रिप है. पीएम मोदी यहां सुखोई और अन्य लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों का हैरतअंगेज हवाई प्रदर्शन देखेंगे. यह स्ट्रिप युद्ध या प्राकृतिक आपदा के समय गेम-चेंजर साबित होगी.

क्या-क्या सौगात देंगे पीएम मोदी?

  • दोपहर 1:30 बजे गुवाहाटी के लाचित घाट से पीएम मोदी कई अन्य परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे
  • पूर्वोत्तर में मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) का उद्घाटन
  • अमीनगांव में 8.5 मेगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर, जो पूर्वोत्तर की डिजिटल रीढ़ बनेगा.
  • पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत गुवाहाटी (100), नागपुर (50), भावनगर (50) और चंडीगढ़ (25) के लिए कुल 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: कौन है निखिल गुप्ता? खलिस्तानी आतंकी पन्नू को चाहता था मारना; US कोर्ट में कबूलनामा

घंटों का सफर 7 मिनट में होगा

पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने ‘कुमार भास्कर वर्मा सेतु’ का उद्घाटन करेंगे. इसकी लागत 3,030 करोड़ रुपये है और यह 6-लेन का एक्स्ट्राडोज्ड (Extradosed) पुल है. इसके निर्माण के बाद अब गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी के बीच की दूरी अब घंटों में नहीं, बल्कि सिर्फ 7 मिनट में पूरी होगी. यह क्षेत्र की उच्च भूकंपीयता को देखते हुए ‘फ्रिक्शन पेंडुलम बियरिंग’ तकनीक से बना है, जो इसे झटकों से सुरक्षित रखेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

10 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

16 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

34 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

38 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

51 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

56 minutes ago