देश

फरवरी में अप्रैल जैसा एहसास: दिल्ली से पटना तक मौसम का ‘कन्फ्यूजन’, समय से पहले गर्मी की दस्तक

Today Weather: फरवरी के महीने के आधे रास्ते पर पहुंचते-पहुंचते मौसम ने ऐसा रंग बदला है कि लोग कंफ्यूज हो गए हैं, कंबल रखें या समेट दें, स्वेटर पहनें या टी-शर्ट निकाल लें. दिल्ली से भोपाल, लखनऊ से पटना और रांची से जयपुर तक मौसम का मिजाज हर दिन नई करवट ले रहा है. दिन में तेज धूप और गर्माहट का अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह और रात की ठंड अभी पूरी तरह पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. इसकी बड़ी वजह है पहाड़ों पर सक्रिय होता नया पश्चिमी विक्षोभ, जिसका असर मैदानी इलाकों तक महसूस किया जा रहा है.

दिल्ली-NCR: गर्मी की झलक

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है. तापमान 29 डिग्री के करीब पहुंच रहा है. हालांकि सुबह हल्की धुंध और ठंड बनी रहती है. 17-18 फरवरी के आसपास हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.

गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी दिन में गर्मी बढ़ रही है, वहीं AQI मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है.

UP और बिहार: धूप और हल्की सर्दी

उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहरों में दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे ठंड कमजोर पड़ रही है. हालांकि 17-18 फरवरी को बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है. बिहार में भी अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है. पटना, गया और पूर्णिया में सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन में तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है.

पहाड़ों पर हलचल, मैदानों में असर

मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. इन पहाड़ी बदलावों का असर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों तक पहुंच रहा है. सुबह और रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि दिन में धूप तीखी हो गई है. वैलेंटाइन डे के बाद मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मिला-जुला असर

हरियाणा और पंजाब में 17 फरवरी के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. राजस्थान में कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है. जयपुर, अलवर, भरतपुर और बीकानेर में दिन गर्म और सुबह-शाम हल्की सर्दी का असर बना हुआ है.

झारखंड: दोपहर में गर्मी, रात में ठंड

झारखंड में मौसम सबसे ज्यादा उलझन भरा है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो और सरायकेला में दोपहर की धूप इतनी तेज है कि स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही, लेकिन रात में तापमान 5-7 डिग्री तक गिर रहा है. मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत

मध्य प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क है. भोपाल समेत कई शहरों में दिन का तापमान बढ़ रहा है. वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है, जहां हल्की गर्मी के साथ स्थिर हालात हैं.

क्या कहता है मौसम विभाग?

IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. कहीं हल्की बारिश, कहीं आंधी और कहीं सिर्फ धूप का असर देखने को मिलेगा. साफ है कि फरवरी का बाकी हिस्सा भी मौसम के इस खेल के साथ ही गुजरने वाला है.

ये भी पढ़ें: पत्नी ने डेढ़ करोड़ लेकर प्रेमिका को सौंपा पति, अनिल कपूर-श्रीदेवी की फिल्म ‘जुदाई’ जैसा हाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ये क्या बदतमीजी है? बेंगलुरु में रैपीडो ड्राइवर ने युवती से की गंदी हरकत, विरोध करने पर दी धमकी

बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…

7 minutes ago

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

22 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

44 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

47 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

49 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

52 minutes ago