PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी आज (14 फरवरी) असम के ऐतिहासिक दौरे पर हैं. पूर्वोत्तर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए पीएम मोदी 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. आज का दिन सामरिक और कनेक्टिविटी दोनों लिहाज से असम के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाला है. पीएम मोदी न केवल ब्रह्मपुत्र नदी पर बने अत्याधुनिक पुल का उद्घाटन करेंगे, बल्कि हाईवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग भी देखेंगे.
हाईवे पर उतरेंगे फाइटर जेट
सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी का विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरेगा. यह पूर्वोत्तर भारत की अपनी तरह की पहली स्ट्रिप है. पीएम मोदी यहां सुखोई और अन्य लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों का हैरतअंगेज हवाई प्रदर्शन देखेंगे. यह स्ट्रिप युद्ध या प्राकृतिक आपदा के समय गेम-चेंजर साबित होगी.
क्या-क्या सौगात देंगे पीएम मोदी?
- दोपहर 1:30 बजे गुवाहाटी के लाचित घाट से पीएम मोदी कई अन्य परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे
- पूर्वोत्तर में मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) का उद्घाटन
- अमीनगांव में 8.5 मेगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर, जो पूर्वोत्तर की डिजिटल रीढ़ बनेगा.
- पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत गुवाहाटी (100), नागपुर (50), भावनगर (50) और चंडीगढ़ (25) के लिए कुल 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: कौन है निखिल गुप्ता? खलिस्तानी आतंकी पन्नू को चाहता था मारना; US कोर्ट में कबूलनामा
घंटों का सफर 7 मिनट में होगा
पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने ‘कुमार भास्कर वर्मा सेतु’ का उद्घाटन करेंगे. इसकी लागत 3,030 करोड़ रुपये है और यह 6-लेन का एक्स्ट्राडोज्ड (Extradosed) पुल है. इसके निर्माण के बाद अब गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी के बीच की दूरी अब घंटों में नहीं, बल्कि सिर्फ 7 मिनट में पूरी होगी. यह क्षेत्र की उच्च भूकंपीयता को देखते हुए ‘फ्रिक्शन पेंडुलम बियरिंग’ तकनीक से बना है, जो इसे झटकों से सुरक्षित रखेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

