असम के लिए आने वाले कुछ दिन विकास और सियासत के लिहाज से बेहद अहम होने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच, पीएम मोदी का यह दौरा असम के लिए सौगातों की झड़ी लेकर आने वाला है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक, प्रधानमंत्री इस दौरान राज्य को कुल मिलाकर करीब 32,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जो न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगी बल्कि रोजगार के नए रास्ते भी खोलेंगी.
प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत 13 मार्च को गुवाहाटी से करेंगे. यहां वे करीब 10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि पीएम मोदी 150 मेगावाट की कोपिली जलविद्युत परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. बिजली के क्षेत्र में यह प्रोजेक्ट राज्य की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
इसी दिन गुवाहाटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ‘पीएम किसान योजना’ की अगली किस्त भी जारी करेंगे, जिससे राज्य के लाखों किसानों के खातों में सीधे आर्थिक मदद पहुंचेगी. इसके अलावा, चाय बागान मजदूरों के लिए यह दिन ऐतिहासिक होने वाला है. सालों से अपनी जमीन के मालिकाना हक का इंतजार कर रहे मजदूर परिवारों को पीएम मोदी खुद भूमि अधिकार प्रमाणपत्र (Land Rights Certificates) सौंपेंगे. बता दें कि कई परिवार पिछले 200 सालों से इस कानूनी हक का इंतजार कर रहे थे.
दौरे के दूसरे दिन यानी 14 मार्च को प्रधानमंत्री सिलचर में रहेंगे. यहां वे पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी का नक्शा बदलने वाले ‘सिलचर-शिलांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस हाईवे’ का शिलान्यास करेंगे. 22,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदल देगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार देगा. इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे.
प्रधानमंत्री के दौरे के ठीक अगले दिन यानी 15 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम पहुंचेंगे. वे सुबह प्रागज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है. इसके बाद शाह गुवाहाटी में भाजपा के ‘युवा संकल्प समावेश’ में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे.
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने बिहार को क्यों बताया अनोखा प्रदेश? डबल इंजन की सरकार पर 24 प्रहार कर गिनाए अनूठे फैक्ट
-भारत एक्सप्रेस
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…
LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…