देश

CG Elections: “कांग्रेस ने 17 घोषणाएं की…BJP कम से कम 1 गारंटी तो देती”, सीएम भूपेश बघेल ने बोला हमला

Chhattisgarh Election 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए केवल सात दिन का समय बचा हुआ है. इससे पहले प्रदेश में लगातार सभी दल एक दूसरे पर हमले बोल रहे हैं. प्रदेश में सत्ता की वापसी के लिए कांग्रेस ने जनता को कई गारंटियां दी हैं. इस बीच चुनावी वादों की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और पीएम पर तंज कसा है. जाहिर हैं कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले तमाम वादे और गारंटियां जनता को दी हैं. इसको लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि हमने चुनाव में प्रदेश के लिए कुल 17 घोषणाएं की हैं. बीजेपी कम से कम एक तो गारंटी देकर दिखाए.

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, “हमने 17 घोषणाएं की हैं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गारंटी भी दी है. बीजेपी को कम से कम एक गारंटी देनी चाहिए थी. प्रधानमंत्री को उड़ान योजना के तहत बस्तर को जोड़ने वाली उड़ानों को रद्द करने और छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों को रद्द करने पर संज्ञान लेना चाहिए.”

उड़ान योजना को लेकर तंज

चुनाव में बीजेपी की गारंटी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम को उड़ान योजना के तहत बस्तर को जोड़ने वाली उड़ानों को रद्द करने और छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों को रद्द करने पर संज्ञान लेना चाहिए. गौरतलब है कि बस्तर वासियों की लंबे समय के समय के बाद जगदलपुर में हवाई सेवा शुरू हुई थी. हालांकि सितंबर के महीने में एयर एलाइंस कंपनी से कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया था. इसके बाद कोई पहल भी नहीं की गई. इसके चलते एकमात्र एलायंस एयर की फ्लाइट भी उड़ना भी बंद हो गई.

यह भी पढ़ें- MP Elections: चुनाव में कांग्रेस का खेल बिगाड़ेगी AIMIM, इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, असदुद्दीन ओवैसी ने चल दिया ये बड़ा दांव

प्रियंका गांधी ने जनता से किए थे ये वादे

1. गैस सिंडलर पर 500 रुपये की सब्सिडी

2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री

3. 200 यूनिट तक बिजली फ्री

4. ग्रामिणों के लिए 700 नए पार्क

5. सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे

6. सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में सीएम विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निशुल्क इलाज

7. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा

8. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

24 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

28 minutes ago