देश

PM Modi Congress Money Heist: धीरज साहू कांड को लेकर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, सांसद के ठिकानों से मिला था 351 करोड़ कैश

PM Modi Congress Money Heist: कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा और वहां से करीब 351 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध चुके थे, लेकिन अब उन्होंने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज मनी हाइस्ट के जरिए कांग्रेस पार्टी और धीरज साहू पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि भारत में मनी हाइस्ट जैसे फिक्शन की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश में कांग्रेस पार्टी है.

दरअसल, झारखंड से आने वाले कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करीब 351 करोड़ रुपये बरामद हुए. इसको लेकर बीजेपी भी कांग्रेस पार्टी पर हमलावर नजर आ रही है. पीएम मोदी ने बीजेपी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किए एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, “भारत में, ‘मनी हाइस्ट’ स्टोरी (Fiction) की जरूरत किसे है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है, जिसकी डकैतियां 70 सालों से प्रसिद्ध हैं और काउंटिंग जारी हैं.”

यह भी पढ़ें-“मध्य प्रदेश की बहनों ने आपको चुना है भैया, कहीं नहीं जाने देंगे”, शिवराज से लिपटकर रोने लगीं महिलाएं, देखें Video

जांच में जुटी हैं एजेंसियां

बता दें कि धीरज साहू के खिलाफ 6 दिसंबर से इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही थी. उनके घर से मिले रुपये के जो फोटो और वीडियो सामने आए हैं, उसे लेकर BJP ने एक वीडियो बनाकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. गौरतलब है कि एक हफ्ते तक लगातार उनके ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया है. भारी नकदी बरामदगी के बाद कांग्रेस पार्टी भी बैकफुट पर है, और पार्टी कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है.

ईडी भी ले सकती है एक्शन

इस मामले में केंद्र सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि धीरज साहू के घर से बरामद हुई भारी नकदी मामले की जांच अब केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर सकती है. आयकर विभाग ने छापेमारी की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय को दे दी है. आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि सबसे अधिक बलांगीर और टिटिलागढ़ से 310 करोड़ नकद मिले. मुख्य रूप से बलांगीर और टिटिलागढ़ में शराब की भट्टियों से भारी नकदी जब्त की गई.

यह भी पढ़ें-Rajasthan New CM: राजस्थान में सियासी हलचल तेज, इस केंद्रीय मंत्री के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, जयपुर हुए रवाना

धीरज साहू ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप भी है. इसी कड़ी में बीते 6 दिसंबर को छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई थी. अधिकारियों ने कुल 176 बैग में नकदी को रखा था. ऐसे में सभावनाएं हैं कि ईडी भी इस मामले में जांच कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

52 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago