Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“मध्य प्रदेश की बहनों ने आपको चुना है भैया, कहीं नहीं जाने देंगे”, शिवराज से लिपटकर रोने लगीं महिलाएं, देखें Video

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवराज सिंह चौहान के बजाय उज्जैन दक्षिण से विधायक बने मोहन यादव को सौंप दी है.

शिवराज सिंह से लिपटकर रोने लगीं महिलाएं

शिवराज सिंह से लिपटकर रोने लगीं महिलाएं

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवराज सिंह चौहान के बजाय उज्जैन दक्षिण से विधायक बने मोहन यादव को सौंप दी है. जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल बाद सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. शिवराज सिंह को सीएम न बनाए जाने को लेकर उनके समर्थकों में निराशा है.

शिवराज सिंह से मिलने पहुंचीं थी महिलाएं

इसी बीच शिवराज सिंह चौहान से मिलते हुए महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें महिलाएं उनसे लिपटकर रो रही हैं, महिलाएं बोल रही हैं कि उन्होंने शिवराज सिंह को वोट दिया है, मध्य प्रदेश की बहनों ने आपको चुना है भैया. इसलिए आपको कहीं नहीं जाने देंगे. इसपर शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को समझाते हुए बोलते हैं कि वह मध्य प्रदेश को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. वो उन सब के बीच रहेंगे और मध्य प्रदेश की सेवा करेंगे. इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद भावुक नजर आए.

पूर्व सीएम से लिपट कर रोते हुए दिखीं महिलाएं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके मिलने के लिए कुछ महिलाएं उनके आवास पर पहुंची थीं. शिवराज सिंह को सीएम न बनाए जाने से ये महिलाएं भावुक होकर रोने लगीं. शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को गले लगाकर संभालते हुए नजर आए.

163 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है. 230 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है. इतनी बड़ी जीत मिलने के बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने जब सीएम बनाने की बारी आई तो शिवराज सिंह चौहान को ना बनाकर मोहन यादव के नाम का ऐलान कर दिया. सीएम के नाम के ऐलान के बाद शिवराज सिंह के समर्थकों में मायूसी छा गई. वहीं नाम का ऐलान होने के बाद मोहन यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. मोहन यादव शिवराज सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital