देश

“मोदी सरकार 3.0 में विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार होगी”, राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

PM Modi In Rajya Sabha: पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इश दौरान पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने का दावा किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल अब दूर नहीं है. कुछ लोग इसे मोदी 3.0 कह रहे हैं. मोदी 3.0 के कार्यकाल का उद्देश्य देश को विकसित भारत बनाने की एक मजबूत नींव तैयार करने के का होगा.

पीएम मोदी ने खड़गे की ली चुटकी

पीएम मोदी ने एक बाद एक कई मुद्दों पर कांगेस को जमकर घेरा. जिसमें पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की चुटकी लेते हुए कहा, “मैं उस दिन तो नहीं कह सका, लेकिन मैं खड़गे जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं. मैं उस दिन उनकी बातें बहुत ध्यान से और आनंद से सुन रहा था. लोकसभा में हमें मनोरंजन की जो कमी खल रही थी, वह उन्होंने पूरी कर दी.”

यह भी पढ़ें- बिहार में फंस गया पेंच! विधानसभा अध्यक्ष बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा, BJP ने कहा, अवध बिहारी पर भरोसा नहीं

चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने गाने का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खड़गे काफी देर तक राज्यसभा में बोले और मैं सोच रहा था कि उन्हें इतनी देर तक बोलने का मौका कैसे मिला और फिर मुझे एहसास हुआ कि दो विशेष कमांडर वहां नहीं थे तो उन्होंने इसका फायदा उठाया. मुझे लगता है कि खड़गे जी ने वो गाना तो सुना ही होगा ‘ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा’

उनके NDA के लिए 400 सीट का आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक बात खुशी की रही कि उन्होंने (मल्लिकार्जुन खड़गे) जो 400 सीट का एनडीए को आशीर्वाद दिया है वो आपका आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल से आपके सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि कांग्रेस 40 का आंकड़ा(लोकसभा चुनाव 2024 में) पार नहीं कर पाएगी. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें सुरक्षित करने में सक्षम हों.

ये भी पढ़ें-Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा शुरू करने से पहले राउरकेला में मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, विधि-विधान से की पूजा

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

10 seconds ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

12 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

13 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

16 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

19 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

24 minutes ago