खेल

सचिन धास की बल्लेबाजी के मुरीद हुए आर अश्विन, वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज से की तुलना

Ravichandran Ashwin On Sachin Dhas: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने मेजबान टीम को दो विकेट से हराकर 9वीं बार फाइनल में पहुंच गई है. भारत की इस जीत में सचिन धास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, धास ने 96 रन की पारी खेलकर भारत को जीत के करीब ला दिया. हालांकि, वह शतक बनाने से चूक गए, लेकिन अपनी पारी से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया. भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन उनकी बल्लेबाजी के फैन हो गए हैं. उन्होंने सचिन धास की तुलना वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज से कर दी है.

आर अश्विन ने की सचिन धास की तारीफ

भारत के मैच जीतने के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, सचिन धास की बल्लेबाजी में शाई होप की खूबियां दिखती है. धास और उदय सहारन की साझेदारी में भी अद्भुत संयम और अनुशासन दिखा.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सचिन धास का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक खेले गए 6 मैचों में 73.50 की औसत से 294 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है. इससे पहले धास ने नेपाल के खिलाफ खेले गए सुपर सिक्स मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी. उस मैच में उन्होंने 116 रनों की पारी खेली थी.

कैसा रहा मैच का हाल?

साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय अंडर-19 टीम के सामने जीत के लिए 245 रनों का टारगेट रखा था. भारतीय टीम एक समय में 32 रन पर चार विकेट हो गए थे. उसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान उदय सहारन ने सचिन धास के साथ मिलकर पारी को संभाला और मैच को जीत के करीब ला दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच रिकॉर्ड साझेदारी हुई, जिससे भारतीय टीम ने मेजबान टीम को दो विकेट से हरा दिया. सचिन धास ने 96 रन और उदय सहारन ने 81 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें-

ICC Test Ranking में नंबर एक पर पहुंचे जसप्रीत बुमराह, दिग्गज स्पिनर को हुआ नुकसान

NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, रचिन रवींद्र बने प्लेयर ऑफ द मैच

Who Is Sachin Dhas: कौन हैं भारत को फाइनल का टिकट दिलाने वाले सचिन धास, जानिये

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

6 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

6 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago