देश

PM Modi Bhutan Visit: चतुर्थ नरेश की 70वीं जयंती पर होंगे शामिल, पुनात्सांगछू-II परियोजना का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह भूटान के लिए रवाना हो गए. यह दो दिवसीय आधिकारिक दौरा 11-12 नवंबर तक चलेगा, जो भारत-भूटान मैत्री के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा.

चतुर्थ नरेश की 70वीं जयंती

प्रस्थान से पहले जारी पीएम मोदी ने कहा, “मैं 11-12 नवंबर तक भूटान साम्राज्य का दौरा करूंगा. महामहिम चतुर्थ नरेश की 70वीं जयंती के अवसर पर भूटान के लोगों के साथ शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.”

इस यात्रा का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि भूटान इस वर्ष अपने चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती मना रहा है, जिन्हें ‘ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस’ (जीएनएच) सूचकांक का जनक माना जाता है.

जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन

यात्रा के दौरान वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों के ‘सभ्यतागत और गहरे आध्यात्मिक संबंधों’ का प्रतीक बताया. पिपरहवा (उत्तर प्रदेश) से प्राप्त ये अवशेष बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र हैं और इनकी भूटान में प्रदर्शनी दोनों राष्ट्रों की सांस्कृतिक निकटता को रेखांकित करेगी.

इसके अलावा, पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव होगा. यह 1020 मेगावाट की परियोजना भारत-भूटान ऊर्जा साझेदारी का नया मील का पत्थर साबित होगी. भारत ने इस परियोजना के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की है, जो भूटान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ भारत को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराएगी.

दोनों देशों के बीच गहरा आपसी विश्वास

पीएम मोदी ने कहा, “मैं महामहिम भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, महामहिम चतुर्थ नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मिलने के लिए उत्सुक हूं. मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा हमारी मित्रता के बंधन को और गहरा करेगी और साझा प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को सशक्त बनाएगी.”

भारत और भूटान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध का आधार दोनों देशों के बीच गहरा आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भूटान के लिए प्रस्थान, जहां मैं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भूटान चतुर्थ नरेश का 70वां जन्मदिन मना रहा है. मैं भूटान नरेश, महामहिम चतुर्थ नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ वार्ता करूंगा. हमारी ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देते हुए, पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा. यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा भरेगी.”

ये भी पढ़ें: धमाके में शामिल कार की मिनट-टू-मिनट डिटेल, 10 घंटे की मूवमेंट और 100 सीसीटीवी से खुला राज, पूरी कहानी आई सामने

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मौत के बाद कितने दिन भटकती है आत्मा? गरुड़ पुराण में है जिक्र, जानें 13 और 49 दिनों का रहस्य

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के प्रेत कल्प में मृत्यु के बाद आत्मा की स्थिति और…

10 seconds ago

‘अल नीनो’ और सूखे पर भारी पड़ा देश के किसानों का हौसला, मोदी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से खरीफ 2026-27 में 1,671.43 लाख टन पैदावार

आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष…

10 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल पूरे, बीजेपी उतारेगी ‘सेवा दूत’; 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता

BJP Seva Doot Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी! दीपथुन पर नहीं जला दीप, कलेक्टर और अधिकारियों पर अवमानना की तलवार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मदुरै के दीपथुन पर दीप नहीं जलाए…

2 hours ago

‘सत्ता वह मास्टर चाबी है…जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुलते हैं’, संविधान दिवस पर मायावती का संदेश

Mayawati On Constitution Day: संविधान दिवस पर मायावती ने बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का…

2 hours ago