देश

नवरात्र में मोदी सरकार का बड़ा ऐलान! मिलेगा 78 दिन का बोनस, रेलवे कर्मचारियों की चांदी

PM MOdi Cabinet Railway Bonus: दशहरा और दिवाली से ठीक पहले, नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगभग 11 लाख अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को उत्पादकता-आधारित बोनस (PLB) देने को मंजूरी दे दी है. यह फैसला रेलवे के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है, जिसने पिछले साल रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढुलाई और 7.3 बिलियन यात्रियों को ढोया. इस बोनस से कर्मचारी न सिर्फ प्रेरित होंगे, बल्कि आने वाले त्योहारों की खुशियां भी दोगुनी हो जाएंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 10.91 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) के भुगतान (Bonus to Railway Employees) को मंजूरी दी गई है. इस बोनस के लिए कुल 1865.68 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है.

78 दिनों के वेतन के बराबर होगा बोनस (Railway Bonus 2025)

बोनस की यह राशि प्रत्येक पात्र रेलवे कर्मचारी को उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर होगी, जिसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये है. यह बोनस ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्स मैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों को दिया जाएगा.

छुट्टियों से पहले मिलेगा (bonus for railway employees)

यह बोनस रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए दिया जा रहा है. वर्ष 2024-25 में रेलवे ने रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढुलाई की और लगभग 7.3 बिलियन यात्रियों को ढोया. इस बोनस का भुगतान दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाएगा, जो रेलवे कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा.

ये भी पढ़ें: ‘सत्यमेव जयते’! हिंडनबर्ग आरोपों से बेदाग निकला अडानी ग्रुप, शेयरधारकों को लिखी चिट्ठी

बोनस का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए काम करें. यह फैसला न केवल कर्मचारियों के लिए बल्कि रेलवे के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है. इस फैसले से रेलवे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने काम में और भी मेहनत करेंगे.

कर्मचारियों को काफी राहत

इस बोनस का भुगतान दुर्गा पूजा/दशहरा से पहले किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी. प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे, जिससे सरकार पर कुल 1865.68 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा. यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार अपने कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…

5 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की दिखी बॉन्डिंग, गले मिलकर किया अभिवादन

बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…

11 minutes ago

गोरखपुर रोड शो के नाम पर वायरल हो रहा Akhilesh Yadav का वीडियो, जानें सच

गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…

38 minutes ago

सिर्फ एक कार्ड के सहारे कैसे तय होगी उम्र? हाई कोर्ट के इस फैसले से पलट गया पूरा मामला

Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…

52 minutes ago

कानूनी शिक्षा में एआई का सही इस्तेमाल जरूरी, छात्रों के लिए लीगल एड हो अनिवार्य- सीजेआई सूर्यकांत

हैदराबाद में सीएलईए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में एआई के…

1 hour ago