देश

बांग्लादेश के हालात को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर बड़ी बैठक, अमित शाह, राजनाथ सिंह और अजित डोभाल हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के मौजूदा हालातों को लेकर कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के साथ बैठक की. ये बैठक प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई है. जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजित डोभाल शामिल हुए.

बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार (5 अगस्त) शाम 5:36 बजे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पर उतरीं. इससे कुछ समय पहले ही देश में बढ़ते विरोध और हिंसा के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वह अपनी बहन के साथ यहां पहुंची हैं.

ब्रिटेन में ले सकती हैं शरण

माना जा रहा है कि शेख हसीना अब नई दिल्ली से किसी अन्य देश के लिए रवाना हो सकती हैं. सूत्रों का कहना है कि शेख हसीना लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ब्रिटेन की सरकार से शरण मांगी है.

सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश के अनुरोध के बाद भारत ने हसीना के विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र से सुरक्षित रास्ता देने का फैसला किया. भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली बांग्लादेश में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

18 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

42 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

55 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago