Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बांग्लादेश के हालात को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर बड़ी बैठक, अमित शाह, राजनाथ सिंह और अजित डोभाल हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के मौजूदा हालातों को लेकर कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के साथ बैठक की. ये बैठक प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई है.

PM Modi

पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के मौजूदा हालातों को लेकर कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के साथ बैठक की. ये बैठक प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई है. जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजित डोभाल शामिल हुए.

बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार (5 अगस्त) शाम 5:36 बजे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पर उतरीं. इससे कुछ समय पहले ही देश में बढ़ते विरोध और हिंसा के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वह अपनी बहन के साथ यहां पहुंची हैं.

ब्रिटेन में ले सकती हैं शरण

माना जा रहा है कि शेख हसीना अब नई दिल्ली से किसी अन्य देश के लिए रवाना हो सकती हैं. सूत्रों का कहना है कि शेख हसीना लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ब्रिटेन की सरकार से शरण मांगी है.

सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश के अनुरोध के बाद भारत ने हसीना के विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र से सुरक्षित रास्ता देने का फैसला किया. भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली बांग्लादेश में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital